डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध : छात्रा ने की FIR दर्ज
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री
9822550220
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ मे15 घंटे पहले KGMU में नर्सिंग छात्रा ने इंटर्न डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है।हालकि छात्रा ने आरोपी डॉ. मोहम्मद आदिल के साथ संबंध बनाने से साफ इंकार कर रही थी. परंतु डा मोहब्बत आदिल ने जबरन पकड़कर उसके साथ अलिंगन चुंबन करने लगा और कहने लगा कि मै तुमसे शादी करना चाहता हूं.छात्रा को डा मोहब्बत आदिल ने जबरन कामातुर बनाया और कामवासना के आवेश में आकर अनैतिक शारीरिक यौन शोषण करते रहा.कुछ समय बाद जब वह शादी से मुकर गया तो डाक्टर मोहब्बत के
खिलाफ FIR कराई है। पीड़िता ने इसमें बताया कि डॉक्टर ने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद फ्लैट पर बुलाकर कई बार उसके साथ अनैतिक शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया।और आजकल कहकर टालने लगा.
पीड़िता का कहना है कि जब उसने डॉक्टर से शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। धमकाया कि अगर किसी से बताया तो तुम्हारी प्राइवेट फोटो वायरल कर देगा। कैसरबाग पुलिस ने FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
KGMU में 15 दिनों में यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर रमीजुद्दीन के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर रमीजुद्दीन ने उसे लव-जिहाद में फंसाया। शादी से पहले धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला। इस मामले में सीएम योगी ने भी पीड़ित डॉक्टर से बात की है। डॉक्टर रमीजुद्दीन अभी फरार है।
पहले दोस्ती की, फिर शादी का वादा करके पीड़ित छात्रा से सबंध जोडना शुरु कर दिया.छात्रा KGMU से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह अलीगंज के एक पीजी में रहती है। पीड़ित छात्रा ने बताया कुछ समय पहले उसकी मुलाकात कैसरबाग में रहने वाले मो. आदिल से हुई थी। आदिल बरेली का रहने वाला है। वह KGMU से इंटर्न है। आदिल ने पहले दोस्ती की। फिर प्यार का इजहार कर शादी का वादा किया।
छात्रा का आरोप है कि शादी का वादा करके उसने फ्लैट पर बुलाया। वहां फिजिकल रिलेशन बनाए। बाद में जब छात्रा ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। उसने पीड़ित की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर छात्रा ने पुलिस से शिकायत की।KGMU प्रशासन करेगा कार्रवाई
KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया- MBBS इंटर्न से जुड़े प्रकरण में पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस से पूरी डिटेल लेकर चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन आगे की विधिक कार्रवाई करेगा। कोई भी स्टूडेंट या फैकल्टी यदि किसी गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त होगा तो खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी
विश्वभारत News Website