राजा भैया की धर्मपत्नी भानवीसिंह का सनसनीखेज खुलासा
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की धर्म पत्नी भानवी सिंह ने अपने पति के खिलाफ बेहद सनसनीखेज खुलासा किया है और जो आरोप लगाए हैं, जिसके बाद से ही यह मामला लगातार चर्चा में है। 2024-2025 के घटनाक्रम के अनुसार, भानवी सिंह ने राजा भैया के खिलाफ न केवल तलाक के मामले में बल्कि शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
भानवी सिंह के प्रमुख खुलासे और आरोप इस प्रकार हैं:
अवैध संबंध और दूसरी महिला से भी अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए भानवी सिंह ने आरोप लगाया है कि राजा भैया के एक महिला पत्रकार के साथ अवैध संबंध हैं और वह उनसे तलाक लेकर उससे शादी करना चाहते हैं।
बेडरूम में निजी सबूत मिले हैं. उन्होंने दावा किया है कि उन्हें बेडरूम से उस महिला पत्रकार के कपड़े मिले थे और वह महिला उनके निजी बेडरूम में दुल्हन बनकर तैयार होती थी।
शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न: भानवी ने दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में FIR दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि राजा भैया ने वर्षों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है, जिससे उनके शरीर को गहरा नुकसान पहुँचा है। उन्होंने बताया कि उनके पास अवैध
हथियारों का जखीरा है. भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को शिकायत सौंपकर यह आरोप लगाया है कि राजा भैया के पास अवैध और खतरनाक हथियारों का जखीरा है, जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।
प्रॉपर्टी विवाद और जान का खतरा: भानवी सिंह ने अपनी और बच्चों की जान को खतरा बताया है और यह भी आरोप लगाया कि राजा भैया ने उनकी सास का लखनऊ स्थित घर चालाकी से एक नौकर के नाम कर दिया।
बेटों के साथ रिश्ते भी ठीक नहीं है. भानवी सिंह ने यह भी बताया कि उनके बेटे शिवराज और बृजराज उनके साथ नहीं, बल्कि राजा भैया का साथ दे रहे हैं, जबकि बेटियां उनके साथ हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट को आदेश दिया है कि वह भानवी सिंह द्वारा दर्ज घरेलू हिंसा की शिकायत और राजा भैया के खिलाफ चल रहे केस में 4 महीने के भीतर फैसला सुनाए.परंतु मामला अभि भी प्रलंबित है.
विश्वभारत News Website