Breaking News

महाराष्ट्र के जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को : नागपूर कें कब?

Advertisements

महाराष्ट्र के जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को : नागपूर कें कब?

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

मुंबई | महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को होंगे। मतगणना 7 फरवरी को होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह कार्यक्रम उच्चतम न्यायालय द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी करने की 31 जनवरी की समय सीमा को दो सप्ताह तक बढ़ाने के एक दिन बाद घोषित किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के आयुक्त दिनेश वाघमारे ने संवाददाता सम्मेलन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

 

ये चुनाव 12 जिलों की जिला परिषदों और उनसे संबंधित 125 पंचायत समितियों में होंगे, जिनके लिए लगभग 25,482 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। एसईसी आयुक्त ने बताया कि मतदान 5 फरवरी को सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। मतगणना 7 फरवरी को होगी।

वाघमारे ने कहा कि इन चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा एक जुलाई, 2025 तक तैयार की गई मतदाता सूची का इस्तेमाल किया जाएगा। नियमों के अनुसार, मतदाता सूचियों को जिला परिषद और पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कर दिया गया है। इस स्तर पर नाम जोड़े या हटाए नहीं जा सकते हैं। मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल होगा।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *