पवित्र रिश्ता हुआ शर्मसार : युवक ने किया बहन से दुष्कर्म
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को हिला कर रख दिया। दरअसल, यहां के एक गांव के रहने वाले युवक ने नशे की हालत में अपनी ही सगी बहन के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की है.
औरंगाबाद में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। नशे में धुत भाई ने सगी छोटी बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर उसने सगी मां और बहन पर रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मां-बेटी का औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज किया गया है। घटना औरंगाबाद शहर के एक मुहल्ले की है। मामले में औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मामले को लेकर पीड़िता ने औरंगाबाद नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसका 24 वर्षीय सगा बड़ा भाई नशे में धुत्त होकर घर आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इसका विरोध करते हुए जब उसने शोर मचाया तो चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंची मां ने उसे बचाने का प्रयास किया। जिससे वह और उग्र हो गया तथा लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच शोर शराबा सुनकर पहुंचे अन्य परिजनों ने बीच बचाव कर दोनों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों का इलाज किया।
चार नाबालिग लड़कियां एक साथ लापता, चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली लौटना पडा
औरंगाबाद नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जानकारी मिलने के तत्काल बाद पुलिस युवक को गिरफ्तार के लिए उसके घर पर छापेमारी करने गई लेकिन वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस को पता चला है कि पहले भी आरोपी ने अपनी सगी छोटी बहन के साथ ऐसा ही किया था, जिसे लेकर उसे जेल भेजा गया था। प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर रखा है। इसे लेकर विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विश्वभारत News Website