Breaking News

बीजेपी का मेगा प्रचार करने वाली महिला का तीन तलाक? पुलिस में मामला दर्ज 

Advertisements

बीजेपी का मेगा प्रचार करने वाली महिला का तीन तलाक? पुलिस में मामला दर्ज

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिन्दवाडा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विवेक उर्फ बन्टी शाहू का मेगा प्रचार करने वाली महिला का उसके खामिंद ने तीन तलाक दे दिया? जिसे लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति में खलवली मची हुई है। छिन्दवाडा लोकसभा शीट में एक महिला को उसके पति ने इसलिए तीन तलाक दे दिया है कि उसने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार किया था। साथ ही बीजेपी को ही वोट किया था। पति के इस कदम के बाद महिला ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आया अनोखा मामला प्रकाश मे आया है।

बीजेपी के लिए प्रचार करने वाली महिला का पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है।

पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे दहेज के लिए भी प्रताडित कर रहा है और उसे धमका रहा है कि जा तू उसी भाजपा नेता रखेल बन जाना और उसी के घर मे घुस जाना? जिसका तूने मेगा प्रचार किया है? अन्यथा अब तेरी खैर नहीं हौगी।

 

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में तीन तलाक का एक अनूठा मामला सामने आया है। महिला के पति ने उसे सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया है कि लोकसभा चुनाव में उसने बीजेपी की सदस्य का प्रचार किया था। साथ ही बीजेपी को ही वोट भी किया गया है। यह पूरा मामला छिंदवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पति ने गुस्से में महिला को तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत की है।

पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक तीन तलाक कानून का आरोपी पुलिस पकड से बाहर बताया जा रहा है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा

पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व- पश्चात देखने मिलती है राजनीतिक हिंसा टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *