Breaking News

कातिल प्रेमी ने वारदात को छुपाने के लिए नहर में गिराई थी कार

Advertisements

कातिल प्रेमी ने वारदात को छुपाने के लिए नहर में गिराई थी कार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

पानीपत । हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ शालू चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि बॉयफ्रेंड सुनील ने चाकू मारकर उसकी हत्या की थी और अपने गुनाह पर पर्दा डालने के लिए उसने कार को नहर में गिरा दिया था। पुलिस अधिकारी सतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि शीतल की बहन ने रविवार को पानीपत के मतलौड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने शीतल की तलाश शुरू की और सोमवार को पुलिस को खरखोदा स्थित रिलायंस नहर में एक शव के होने की जानकारी मिली। जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान शीतल के रूप में हुई।

उन्होंने कहा, “शीतल के परिवार ने बताया कि वह सुनील नाम के लड़के के साथ गई थी। सुनील की कार को नहर से बरामद किया गया था और वह खुद तैरकर नहर से बाहर निकल आया था। जब पुलिस को शव मिला तो उस पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले थे, जिससे हत्या की आशंका हुई। इस आधार पर पुलिस ने सुनील नाम के युवक को अस्पताल से गिरफ्तार किया और उसने घटना का खुलासा किया।” पुलिस अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शीतल का कोई शूट था और जब वह दोनों वापस लौट रहे थे तो मॉडल किसी और लड़के से बातचीत करने लगी थी, इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोपी ने पहले से गाड़ी में चाकू रखा था और उसने मौका पाकर चाकू से लड़की की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, घटना को छुपाने के लिए कार को नहर में गिरा दिया। आरोपी को अच्छी तरह से तैरना आता था और उसने लड़की पर करीब छह से सात वार किए थे। उन्होंने कहा कि आरोपी और लड़की एक दूसरे को पिछले चार साल से जानते थे। लड़की ने अपने बचाव के लिए हाथ पैर भी मारे थे और इस कारण सुनील को भी चाकू लगा।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *