Breaking News

खेल मैदान से बरामद धमकी भरा पर्चा : पुलिस जांच पड़ताल शुरु

Advertisements

खेल मैदान से बरामद धमकी भरा पर्चा : पुलिस जांच पड़ताल शुरु

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

जमुई। बिहार के जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के एक खेल मैदान से एक धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया है। इस हस्तलिखित पर्चे के ऊपर भाकपा माओवादी लिखा हुआ है। पर्चे में मंत्री और चकाई के विधायक सुमित कुमार सिंह सहित कई लोगों को धमकी दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि बरमोरिया पंचायत के रक्खा टोला स्थित खेल मैदान में बुधवार को कई युवा फुटबॉल खेलने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक पर्चे और काले रंग के झंडे पर पड़ी। पर्चा लाल रंग से लिखा गया है।

‘भाकपा माओवादी’ लिखा है और कई नामों को सुधारने की नसीहत दी गई है, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। पर्चे के अंत में ‘लाल सलाम’ लिखा हुआ है। पर्चे में सुमित कुमार सिंह के लिए प्रचार नहीं करने की भी बात लिखी गई है। वैसे यह पर्चा नक्सलियों ने ही रखा है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के अधिकारी भी इसमें शरारती तत्वों के हाथ होने की बात कर रहे हैं। सूचना पाकर चिहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पर्चे के अलावा झंडा कब्जे में लिया।

पुलिस के मुताबिक, पर्चा एवं काला झंडा जब्त किया गया है। पर्चे की जांच की जा रही है। पर्चे के सबसे ऊपर भाकपा माओवादी लिखा है। इसके आगे लिखा है कि गगनपुर का अफजल अंसारी प्रशासन को खबर क्यों पहुंचाता है? सुधर जाओ नहीं तो मारे जाओगे। गड़ाई के नकुल और खटपोक के नरेश जो सामान आप लोगों को दिए थे, सो पहुंचा दीजिए बाल-बच्चा के साथ रहना है तब। कृष्णा मंडल आपसे हमलोगों को दो एके-47 चाहिए। तब, आपको चुनाव लड़ने देंगे। मधुपुर का मुस्तकीम और उसके साथ के लोग सुमित कुमार का प्रचार नहीं करना। इसके अलावा भी कई अन्य लोगों को धमकी दी गई है। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषी को कानून के दायरे में लाया जाएगा

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *