Breaking News

ससुराल पक्ष के साथ मिलकर बेटे ने मां को पीटा : मारपीट, केस दर्ज

Advertisements

ससुराल पक्ष के साथ मिलकर बेटे ने मां को पीटा : मारपीट, केस दर्ज

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

रायगढ़ में सौतला बेटे ने अपनी पत्नी, सास और मौसी सास के साथ मिलकर मां की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। इससे महिला के सिर, हाथ-पैर में चोट आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम नावापारा मांड में रहने वाली अमरबती उरांव (45) पिछले कुछ सालों से कोसमनारा में अपने मामा के घर में रह रही थी। करीब 1 साल पहले उसका सौतला बेटा कामता उरांव का शादी गढ़उमरिया में गुमति उरांव के साथ हुआ था।

शादी के बाद से उसकी बहू गुमति उरांव अक्सर घरेलू बातों को लेकर अमरबती के साथ झगड़ा करती थी। गुरुवार को गुमति की मां और उसकी मौसी कोसमनारा मेहमानी से आ रहे थे। शुक्रवार की सुबह अमरबती करमा नृत्य देखकर घर लौटी। उसने अपनी बहू को कहा कि तुम्हारी मां और मौसी से बात करने नहीं दे रही हो।

तब गुमति की मां ने कहा की बेटी को कुछ मत बोलना, इससे अमरबती ने गुमति की मां को बताया कि तुम्हारी बेटी कुछ काम नहीं करती, दिन भर सोई रहती है और मेरा बेटा घर का सब काम करता है।

जान से मारने की धमकी भी दी

इसके बाद उनके बीच विवाद बढ़ गया और उसका बेटा भूपेन्द्र उरांव, सौतेला बेटा कामता उरांव, बहु गुमति, उसकी मां और मौसी ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सभी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्कों और ईंट से उसे पीटा। मारपीट से अमरबती के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोंटें आई हैं।

घटना के बाद जब किसी तरह मामला शांत हुआ, तो इसकी सूचना उसने गांव के सरपंच और कोटवार को दी। साथ ही रविवार शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त में

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त मे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *