Breaking News

सिर पर डंडा पडने पर पुलिस जवान पर टूट पड़ा मानसिक रोग का कहर

Advertisements

सिर पर डंडा पडने पर पुलिस जवान पर टूट पड़ा मानसिक रोग का कहर

Advertisements

 

टेकचंद्र शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

डोंगरगढ़। अश्विन नवरात्र के पर्व के दौरान डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर के पास चंद्रगिरि चौक पर एक युवक ने अचानक पुलिसकर्मी पर डंडे से हमला कर दिया। घटना में पुलिस जवान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक पहले गुरुद्वारा पार्किंग में विवाद कर रहा था। पार्किंग कर्मियों ने समझाकर उसे बाहर निकाला गया है, लेकिन उसने उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की है। इसके बाद पार्किंग कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को सूचना दी।

पुलिस हेड कंस्ट्रैवल ने युवक को पेट्रोलिंग गाड़ी से थाने भेज दिया, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर वहां पहुंचा और अचानक डंडे से पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ा। पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायल पुलिस जवान का इलाज करवा लिया गया है और अब वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं होने के कारण जब तक उसका स्वास्थ्य ठीक हीं हो जाता आराम की सख्त जरूरत है. डाक्टर के मुताबिक उसे आराम के अलावा समय-समय पर औषधीय उपचार की जरुरत है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त में

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त मे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *