Breaking News
Oplus_131072

बहू ने ससुर के गुप्तांग पर मारी लात से तडफते ससुर की दर्दनाक मौत

Advertisements

बहू ने ससुर के गुप्तांग पर मारी लात से तडफते ससुर की दर्दनाक मौत

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

मऊगंज ।एक बहू ने अपने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर करने से खून की उल्टियां हूई इसके बाद ससुर की मौत हो गई.

मऊगंज में सास-ससुर से विवाद के दौरान बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इसके बाद ससुर की तबीयत खराब हो गई। वह खून की उल्टियां करने लगा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही ससुर की मौत हो गई।

मऊगंज: जिले में हत्या की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सामान्य घरेलू विवाद में बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पूरा मामला मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र के भगतपुरा गांव से सामने आया है, जहां जगदीश साकेत और उनकी पत्नी का सोमवार सुबह लगभग 11 बजे अपनी बहू पुष्पा साकेत के साथ मामूली विवाद हुआ था। घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर ने अपनी बहू को एक डंडा मार दिया, जिससे नाराज होकर बहू ने ससुर को जमीन पर पटक दिया और फिर जमकर मारपीट की। इस दौरान बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गए।

विवाद के बाद शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर दौड़कर पहुंचे। इसके बाद बहू धमकी देते हुए कमरे में चली गई। घटना के बाद ससुर जगदीश साकेत को खून की उल्टियां होने लगी, जिसकी जानकारी लगने पर बड़ा बेटा घर आया और पिता को गंभीर अवस्था में देखकर देवतालाब के निजी अस्पताल में ले जाने लगा। हालांकि अस्पताल ले जाने से पहले ही 75 साल के जगदीश साकेत की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामला कायम करते हुए शव को मर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम भी करवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला पुष्पा साकेत, अपने पति पर किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध को लेकर शक करती थी। इसी मामले को लेकर अक्सर सास-ससुर से भी विवाद होता था। सोमवार को यह विवाद उग्र हो गया। विवाद पहले पुष्पा और उसकी सास के बीच शुरू हुआ। पुष्पा अपने मोबाइल से सास द्वारा गाली देने का वीडियो बना रही थी, तभी ससुर भी वहां पहुंचा और पुष्पा का मोबाइल छीन लिया। बहू पुष्पा, ससुर से मोबाइल फोन मांगने के लिए भिड़ गई। इसी दौरान ससुर, बहू की तरफ डंडा लेकर दौड़ा, तभी बहू ने ससुर को जमीन पर पटक दिया और प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया जिससे ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला पुष्पा साकेत को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

CCTV कैमरा बंद कर सास की हत्या करने वाली बहू प्रेमी संग गिरफ्तार 

CCTV कैमरा बंद कर सास की हत्या करने वाली बहू प्रेमी संग गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *