Breaking News

रक्षाबंधन पर मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफा : किसानों को मिलेंगे ₹4,000

Advertisements

रक्षाबंधन पर मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफा? किसानों को मिलेंगे ₹4,000

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नई दिल्ली ।भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त कर रहे किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा रक्षाबंधन के त्यौहार के अवसर पर किसानों को उपहार स्वरूप पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 18वीं किस्त में किसानों को ₹4,000 की राशि का योगदान किया जा सकता है। वर्तमान में इस योजना में केवल ₹2,000 की किस्त का भुगतान किया जाता है, लेकिन रक्षाबंधन के अवसर पर किसानों को ₹4,000 की राशि प्रदान की जा सकती है।

यदि आप एक किसान हैं और सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, तो आपको इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाने वाली 18वीं किस्त की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। आगे इस आर्टिकल के माध्यम से आप पीएम किसान योजना की अगली किस्त से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

भारत सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से पीएम किसान योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर वर्ष ₹6,000 की आर्थिक राशि का भुगतान किया जाता है। यह पैसा किसानों को हर चार माह के अंतराल में ₹2,000 की विभिन्न किस्तों में जारी किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत अब तक किसानों को 17वीं किस्त का सफल भुगतान कर दिया गया है और लाभार्थी किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

सोने ने रचा इतिहास, सस्ता हुआ सोना, अभी जाने 14 से 24 कैरेट सोने की ताजा भाव Gold Price Today

पीएम किसान योजना भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से लघु एवं सीमांत किसान आर्थिक राशि प्राप्त कर अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार द्वारा इस योजना को संचालित किया जा रहा है।

नेत्र रोग विशेषज्ञ हैरान हैं! यह 5 दिनों में दृष्टि में 100% तक ठीक कर देता है: बिस्तर से पहले डाल

इंजेक्शन मत दो! घर पर जोड़ों को ठीक करने का सबसे सरल तरीका है

पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त के लिए जरूरी पात्रता

सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत जारी की जाने वाली 18वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को सभी जरूरी पात्रताओं का पालन करना होगा। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा किसानों की केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है। जिन भी किसानों ने अब तक पीएम किसान योजना के तहत केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, उन सभी किसानों को सबसे पहले अपने खाते की केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा, अन्यथा उन्हें 18वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, किसानों को भूमि सत्यापन एवं आधार कार्ड को डीबीटी से लिंक करना भी अनिवार्य है। इन सभी जरूरी कार्यों को पूरा करने के बाद ही आप 18वीं किस्त प्राप्त करने के लिए पात्र माने जाएंगे।

पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त का पैसा लाभार्थी किसानों को नवंबर 2024 में जारी किया जा सकता है। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत हर 4 महीने के अंतराल पर किसानों को ₹2,000 की राशि का भुगतान किया जाता है। वर्तमान में इस योजना की 17वीं किस्त किसानों को जून के महीने में प्राप्त हुई है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की अगली किस्त का भुगतान लाभार्थी किसानों को अगले चार माह बाद, यानी कि नवंबर के महीने में कर सकती है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   प्रधान …

कोयले से बनेगा LPG, पेट्रोल-डीजल? प्रॉसेस से रसोई और वाहनों को फायदा

कोयले से बनेगा LPG, पेट्रोल-डीजल? प्रॉसेस से रसोई और वाहनों फायदा टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *