Breaking News

कोलकाता मेडीकल कालेज में डॉक्‍टर रेप काण्ड में राहुल गांधी ने चुप्पी तोडी

Advertisements

कोलकाता मेडीकल कालेज में डॉक्‍टर रेप काण्ड में राहुल गांधी ने चुप्पी तोडी

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नई दिल्ली । कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना से पूरा देश हिल गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ‘कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है।’ राहुल गांधी ने अस्पताल और प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि यह घटना गंभीर सवाल खड़े करती है।

रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है।

डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि

मैं इस असहनीय कष्ट में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूं।

कोलकाता के आरजी कर हत्याकांड के खिलाफ डॉक्टरों ने मोर्चा खोला है।

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या मामले को लेकर पूरे देश में रोष है। इस हत्याकांड को लेकर देश का सियासी पारा भी काफी चढ़ा हुआ है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तीखी प्रक्रिया भी सामने आई है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है। उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

RSS की रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत

RSS की वो रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत टेकचंद्र शास्त्री: …

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 चैन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *