Breaking News

जगन्नाथ पुरी को नगर निगम बनाने की तैयारियां पूर्ण! संबित पात्रा के अभिकथन

Advertisements

जगन्नाथ पुरी को नगर निगम बनाने की तैयारियां पूर्ण! संबित पात्रा के अभिकथन

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

ओडिशा। जगन्नाथ पुरी से भाजपा सांसद डॉ. संबित पात्रा ने शहर के लिए की गई दो ऐतिहासिक घोषणाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के प्रति आभार व्यक्त किया है और इन्हें शहर के विकास की दिशा में उठाया गया कदम बताया है। मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. पात्रा ने शुक्रवार को कहा, “मैं पुरी के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को दिल से धन्यवाद देता हूं। आज दो बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जिनसे शहर और यहां के निवासियों को बहुत लाभ होगा. उन्होंने कहा कि पुरी नगर पालिका को अब महानगर पलिका में अपग्रेड कर दिया गया है। इस कदम से प्रशासनिक और नागरिक लाभ में वृद्धि होगी। इस अपग्रेड के साथ आसपास के लगभग 25 गांव और सात से दस ग्राम पंचायतें अब निगम के अधिकार क्षेत्र में आ जाएंगी। इससे लोगों को बुनियादी सुविधाएं और नागरिक बुनियादी ढांचा तेजी से और अधिक कुशलता से उपलब्ध हो सकेगा। रथ यात्रा समारोह के दौरान की गई दूसरी बड़ी घोषणा पुरी में जगन्नाथ संग्रहालय, डिजिटल लाइब्रेरी, शोध केंद्र और सभागार की स्थापना है। डॉ. पात्रा ने कहा, “पुरी भगवान जगन्नाथ का पवित्र निवास स्थान है, इसलिए यह संग्रहालय और शोध केंद्र भक्तों और पर्यटकों को जगन्नाथ धाम से जुड़ी समृद्ध विरासत, संस्कृति और इतिहास को जानने में मदद करेगा।”

उन्होंने बताया कि एक बड़ा सभागार होगा, जहां आगंतुक कमेंट्री और ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों के माध्यम से जगन्नाथ धाम के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जान सकेंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में प्राचीन पांडुलिपियां होंगी और शोध केंद्र जगन्नाथ संस्कृति और परंपरा पर अध्ययन करने वाले विद्वानों की सहायता करेगा। ये घोषणाएं पुरी के लिए एक नया अध्याय हैं, जो वैश्विक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में इसकी पहचान को और मजबूत बनाती हैं। इस पहल से निवासियों और आगंतुकों दोनों को बहुत लाभ होगा. जगन्नाथ पुरी भारत को एक श्रेणी का भव्य तीर्थस्थल होने का गौरव प्राप्त है. यहां देश- विदेशों के कोने कोने से श्रद्धालूगणों और पर्यटकों तीर्थ यात्रियों का आवागमन शुरु रहता है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

शराब ठेकों की पहली बार होगी ई-ऑक्शन

शराब ठेकों की पहली बार होगी ई-ऑक्शन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   हिमाचल प्रदेश के …

उत्तर भारतीयों के बिना तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था नहीं चल सकती

उत्तर भारतीयों के बिना तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था नहीं चल सकती टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *