Breaking News

प्रेमी के साथ रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisements

प्रेमी के साथ रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisements

 

टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220

Advertisements

 

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पति की हत्या की साजिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति पर जानलेवा हमला करवाया। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। घटना 25 अक्टूबर की शाम की है, जब निशा कुंभकार नामक महिला ने अपने पति उमाशंकर कुंभकार को 200 रुपये देने के बहाने घर से बाहर भेजा और पुराने पुल के पास उसके प्रेमी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल उमाशंकर को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी निशा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके प्रेमी की तलाश जारी है।

घटना का पूरा मामला जानकारी के अनुसार, सिमगा निवासी उमाशंकर कुंभकार का विवाह 16 जनवरी 2025 को निशा कुंभकार से हुआ था। शादी को अभी नौ महीने ही हुए थे। उमाशंकर सिमगा में एक फैंसी स्टोर चलाते हैं। घटना वाले दिन शाम करीब 7:30 बजे निशा ने अपने पति से कहा कि उसे 200 रुपये देने हैं और उसका एक परिचित बेमेतरा के पुराने पुल के पास पैसों की जरूरत में खड़ा है। निशा की बात पर भरोसा कर उमाशंकर वहाँ पहुंच गए। जैसे ही वह पुल के पास पहुंचे, एक अज्ञात युवक ने अचानक उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर के वार से उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए और किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागे।

 

रिपोर्ट पर सिमगा पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ में ही पुलिस को घटना पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने निशा से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने पति की हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली। एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि निशा का एक युवक से शादी से पहले प्रेम संबंध था। शादी के बाद वह अपने प्रेमी से मिल नहीं पा रही थी, जिससे वह पति से नाराज रहने लगी। निशा ने अपने प्रेमी को सिमगा बुलाया और दोनों ने मिलकर उमाशंकर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

 

मोंथा का असर पुलिस की कार्रवाई जारी पुलिस ने निशा कुंभकार को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए उसके प्रेमी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि यह पूर्व नियोजित हत्या की साजिश थी, जिसमें पत्नी ने खुद अपने पति को निशाना बनाया। एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि “महिला ने स्वीकार किया है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह हमला करवाया। आरोपी युवक की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है।” घटना के बाद से सिमगा और बेमेतरा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि एक पत्नी ने अपने ही पति को प्रेमी के लिए मरवाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि मामले में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास (धारा 307 आईपीसी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *