Breaking News

पति-पत्नी के बीच वाद विवाद के बाद फिर आया खतरनाक मोड़

Advertisements

पति-पत्नी के बीच वाद विवाद के बाद फिर आया खतरनाक मोड़

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9130558008

 

राजकोट।गुजरात के राजकोट से एक चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जहां नागेश्वर इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी पर गोली चलाने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जबकि परिवार पर अचानक आए इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना नागेश्वर क्षेत्र की एक इमारत के आंगन में हुई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले डेढ़ महीने से झगड़ा चल रहा था. ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया है कि पत्नी के अपने पारिवारिक भतीजे के साथ प्रेम संबंध थे, जिसके चलते परिवार में तनाव काफी बढ़ गया था. आरोप है कि योगा से लौटने पर पति ने गुस्से में आकर पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी.

मृतक लालजीभाई की बड़ी बहन ने बताया कि लालजी और त्रिशा की शादी करीब दो दशक पहले हुई थी और उनका 18 साल का एक बेटा भी है. डेढ़ महीने पहले लालजी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी त्रिशा और भतीजे विशाल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था. इसके बाद त्रिशा घर छोड़कर अपनी दोस्त पूजा के साथ रहने लगी थी, जिससे परिवार में तनाव और बढ़ गया. परिवार का कहना है कि लालजी अपनी पत्नी को फिर से अपनाने और नई शुरुआत करने के लिए तैयार था. उन्होंने त्रिशा को मनाने की कोशिश भी की, लेकिन आरोप है कि पूजा, सोनू और भतीजा विशाल त्रिशा को लालजी के खिलाफ भड़का रहे थे. स्थिति यहां तक पहुंच गई कि त्रिशा और विशाल ने एक महीने पहले लालजी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने लालजी को हिरासत में लिया था. परिवार का यह भी आरोप है कि लालजी ने अपने घर, पैसे और गहने पत्नी को देने की पेशकश की थी, फिर भी त्रिशा मानने को तैयार नहीं हुई. पुलिस का कहना है कि घटना घरेलू विवाद से जुड़ी है. इस दुखद गोलीकांड के बाद पत्नी त्रिशा अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *