कुर्की करने पहुंची टीम, बैंक कर्मि ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के विजय नगर में कुर्की कार्रवाई के दौरान बैंक कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह कुर्की की कार्रवाई से तनाव में थे।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के विजय नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक दर्दनाक घटना से पूरा इलाक सहम गया। कोर्ट के आदेश पर मकान की कुर्की करने पहुंची बैंक टीम के सामने ही एक बैंक कर्मचारी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। स्कीम नंबर 74-सी में रहने वाले 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी सोमवार शाम अपने घर पर मौजूद थे।
बैंककर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.अनेक मर्तबा बैंक की टीम कर्जा बसाने के लिए पहुंच रही थी.बताते हैं कि कर्ज बसूली टीम मे अनेक गुण्डे बदमाश शामिल थे जो अनर्गल धमकियां देकर बेइज्जत करते थे. कार्रवाई करने इसी दौरान बैंक ऑफ महाराष्ट्र की रिकवरी टीम कोर्ट के आदेश के तहत उनके मकान की कुर्की की कार्रवाई करने वहां गुड्डा बदमाशों की टीम पहुंची थी। जब बैंक कर्मचारी और बैंक का वकील मकान सील करने की प्रक्रिया शुरू करने पहुंचे तो हेमंत ब्रह्मवंशी ने उनसे लोन की बकाया राशि जमा करने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी।
कुर्की की कार्रवाई से पूरा परिवार तनाव में जी रहा था
परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक वे उस समय मानसिक रूप से काफी तनाव में थे। बैंक टीम द्वारा मोहलत देने से इनकार किए जाने के बाद उनकी बेचैनी और बढ़ गई। इसी बीच वे घर के अंदर गए और अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली, मृतक हेमंत इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक में पदस्थ थे।
अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन
गोली लगते ही हेमंत ब्रह्मवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची ।
आत्महत्या का मामला
विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की टीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची थी। मृतक के बड़े बेटे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से काफी तनाव और फ्रस्ट्रेशन में थे।
विश्वभारत News Website