Breaking News

सुंदर की चाह में महिला ने दुबई में कराई दांतों की सर्जरी?नरक बनी जिंदगी

Advertisements

सुंदर की चाह में महिला ने दुबई में कराई दांतों की सर्जरी?नरक बनी जिंदगी

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री :9822550220

Advertisements

 

नई दिल्ली। भारतीय महिला ने सुंदर दिखने की चाह में महिला ने दुबई में कराई दांतों की सर्जरी, लेकिन नरक बन गई जिंदगी, हुआ ऐसा

सुंदर दिखने की चाहत में दुबई में सस्ता डेंटल ट्रीटमेंट कराना एक महिला के लिए डरावना सपना बन गया. सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर विनियर लगवाने पहुंची महिला का न सिर्फ दांत टूट गया, बल्कि मसूड़ों से खून भी आने लगा. अब इस महिला ने दूसरों को आगाह किया है.

आजकल सोशल मीडिया पर चमक-धमक वाले विज्ञापनों को देखकर लोग अक्सर विदेशों में सस्ता इलाज कराने के लालच में आ जाते हैं, लेकिन कभी-कभी यह ‘सौदा’ जिंदगी भर का दर्द बन जाता है. इंग्लैंड के लिवरपूल की रहने वाली तीन बच्चों की मां 36 वर्षीय जेड मॉर्गन (Jade Morgan) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उन्होंने सस्ते ‘पोरसेलिन विनीयर्स’ के चक्कर में दुबई की उड़ान भरी, पर उन्हें क्या पता था कि यह फैसला उनके चेहरे की मुस्कान छीन लेगा और उन्हें एक डरावने अनुभव से गुजरना पड़ेगा. हाल ही में जेड मॉर्गन ने अपने इस एक्सपीरिएंस को शेयर किया. उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुबई के एक डेंटल क्लिनिक का लुभावना विज्ञापन देखा था. वहां इलाज का खर्च लगभग 2,800 पाउंड (करीब 3 लाख रुपए) बताया गया था.

जेड को लगा कि यह एक बेहतरीन डील है, लेकिन इस खर्च में फ्लाइट और होटल का किराया शामिल नहीं था. जब वह इलाज के लिए दुबई पहुंचीं, तो वहां की व्यवस्था देखकर वह दंग रह गईं. जेड ने बताया कि जिस डेंटिस्ट के साथ उन्होंने अपॉइंटमेंट बुक किया था, उनसे उनकी मुलाकात ही नहीं हुई. शुरुआत के सारे काम डॉक्टर के एक असिस्टेंट ने किया, जिसमें पुराने दांतों की सफाई और नाप लेना शामिल था. चीफ डेंटिस्ट से उनकी मुलाकात सीधे आखिरी दिन हुई, जब विनीयर्स लगवाने का वक्त आया. हैरानी की बात यह थी कि एक घंटे के भीतर ही उनके दांतों पर विनीयर्स चिपका दिए गए. जेड को तुरंत महसूस हुआ कि उनके दांतों की फिटिंग और बाइट (दांतों का आपस में मिलना) सही नहीं है. जब उन्होंने शिकायत की, तो उन्हें दूसरे क्लिनिक भेजा गया जहां करीब दो घंटे तक उनके दांतों की ड्रिलिंग की गई ताकि फिटिंग सही हो सके.

गूंग महल, जिसने छीन ली 12 बच्चों की आवाज, ना कभी बोल पाए ना समझ पाए

पहले की खुद से शादी, फिर 1 साल बाद ही दे दिया तलाक!

प्लेन क्रैश में धू-धूकर जल गया कपल, आग की लपटों से जिंदा निकला ‘चमत्कार’

चोरी करने घुसा आदमी, ऊपर चढ़ गई मोटी पत्नी, फिर जो हुआ…

उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा. लेकिन असली मुसीबत तब शुरू हुई जब वह घर वापस लौट आईं. मात्र दो हफ्ते बाद ही जेड का एक दांत बीच से टूट गया और उनके मसूड़ों से लगातार खून बहने लगा. सुंदर दिखने की चाहत में सस्ता इलाज कराने दुबई पहुंची जेड की जिंदगी नरक जैसी हो गई. उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर डॉक्टर्स ने ऐसा क्यों किया. जेड ने बताया कि ब्रिटेन में इलाज के दौरान अस्थायी विनीयर्स लगाए जाते हैं, ताकि मरीज देख सके कि वह सहज है या नहीं, लेकिन दुबई में ऐसा कुछ नहीं हुआ. जब उनका दांत टूटा, तो उनके पास दुबई जाकर उसे मुफ्त में ठीक कराने का विकल्प तो था, लेकिन इसके लिए उन्हें फिर से हजारों रुपये फ्लाइट और होटल पर खर्च करने पड़ते.

ऐसे में थक-हारकर जेड को लिवरपूल के ‘डेंटल एक्सीलेंस’ क्लिनिक में जाना पड़ा, जहां डॉक्टरों को दुबई में किए गए सारे काम को हटाकर नए सिरे से ट्रीटमेंट किया. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्रिटेन के बाहर से इलाज कराकर आने वाले 70 प्रतिशत मरीजों में ऐसी प्रॉब्लम्स देखी जा रही है. ब्रिटिश डेंटल एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार, डेंटल टूरिज्म के कारण हर साल लाखों पाउंड का नुकसान हो रहा है और कई मामलों में दांतों को ऐसा नुकसान पहुंचता है, जिसे ठीक करना नामुमकिन होता है. जेड मॉर्गन अब लोगों को चेतावनी दे रही हैं कि सोशल मीडिया के लुभावने ऑफर्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. उन्होंने कहा, “आप वहां आंख बंदकर जाते हैं और सोचते हैं कि सब ठीक होगा, लेकिन बाद में आपको अपने प्राकृतिक दांतों और पैसे दोनों से हाथ धोना पड़ सकता है.” सस्ते के चक्कर में पड़कर अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करना भारी पड़ सकता है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मधुमेह [सुगर] नियंत्रण के लिए कारगर है आयरन विटामिन B-12

मधुमेह [सुगर] नियंत्रण के लिए कारगर है आयरन विटामिन B-12 टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   नई …

अशोक खरात करायचा योनी पूजा : महिलांना द्यायचा मूत्र आणि वायग्रा

भोंदूबाबा अशोक खरात याचे अनेक काळे कारनामे दिवसेंदिवस समोर येत आहेत. ज्योतिषी सांगण्याच्या नावाखाली त्याने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *