मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
पटना। पुलिस अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र में मेडिकल दुकान की आड़ में अवैध हथियार कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कथित त्रिपुरारी कुमार सिंह को गिरफ्तार कर हथियार और नकदी बरामद की, जबकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.
पटना के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेलछी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल दुकान की आड़ में चल रहे अवैध हथियारों के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कथित डॉक्टर त्रिपुरारी कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.
एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को बेलछी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाराह गांव निवासी त्रिपुरारी कुमार सिंह अपनी खुशी मेडिकल दुकान के जरिए अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-2 आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
छापामारी में हथियार और नकदी बरामद
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाराह गांव स्थित आरोपी के घर और मेडिकल दुकान पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, पिस्टल की मैगजीन, एक अतिरिक्त मैगजीन, 7.65 एमएम के 11 जिंदा कारतूस, 5.8 एमएम के 4 कारतूस, एक एयर गन, पिस्टल के 6 कवर और करीब 1 लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़ी हो सकती है।
पूछताछ में असंतोषजनक जवाब, गिरफ्तारी
छापामारी के दौरान जब आरोपी से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच
पुलिस के अनुसार त्रिपुरारी कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें…
लव जिहाद में किशोरी की हत्या?: दूसरे समुदाय का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, धर्म बदलने के दबाव और जान लेने के आरोप
Bihar News: हाजीपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन सतर्क; कोर्ट परिसर खाली कर सघन जांच शुरू
Bihar News: पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; छावनी में तब्दील हुआ परिसर
सिलिंडर धमाके में उजड़ा पूरा परिवार: पति-पत्नी और मासूम बेटे की आग में जलकर मौत; कई घायल, एक की हालत नाजुक
देसी देखभाल से दर्द में आराम पाने के तरीके (जानें कैसे)
आयुर्वेदिक और प्राकृतिक देखभाल से घुटनों में आराम का अनुभव। सुनें भूपेंद्र कौर जी की कहानी।
Pipl Bharat
|
Sponsored
दर्द नहीं, सिर्फ़ आराम, जानिए कैसे इन्होंने जोड़ों के दर्द पर जीत हासिल की
Pipl Bharat
|
Sponsored
विज्ञापन
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?
हां नहीं
crime bihar patna
कमर दर्द में राहत पाने के प्राकृतिक उपाय
The Healthy Remedy
|
Sponsored
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी
विश्वभारत News Website