CM ममता के स्ट्रॉन्ग रूम मे बोले संजय राउत कि चुनाव के बाद लोगों को डर
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:
9822550220
कोलकाता। 2026: उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा पश्चिम बंगाल में जब से चुनाव संपन्न हुआ है, ममता बनर्जी ने ‘जागते रहो’ का नारा दिया है. ईवीएम मशीन सुरक्षित नहीं है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले राज्य में सियासी गहमागहमी तेज हो गई है. भवानीपुर में ममता बनर्जी ने एक ईवीएम ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ का दौरा कर धांधली का आरोप लगाया. इसके बाद देशभर से नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि लोकतंत्र के ऊपर जो अविश्वास है, ये बहुत ही खतरनाक चीज है. उन्होंने बीजेपी के साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर भी तंज कसा है.
उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा, ”पूरे पश्चिम बंगाल में जब से चुनाव हो गया है, ममता बनर्जी ने ‘जागते रहो’ का नारा दिया है. यही नारा अखिलेश यादव ने भी दिया था. चुनाव होने के बाद लोगों को डर लगता है कि ये कुछ न कुछ करेंगे. लोकतंत्र के ऊपर जो अविश्वास है, ये बहुत ही खतरनाक चीज है. पश्चिम बंगाल में जिस तरह से दो लाख, तीन लाख फौज जाकर वहां चुनाव कराया. ये जो मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं वो तो बीजेपी में शामिल हो गए हैं. कमल लगाकर घूमते हैं.”
महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर अलग राज्य ‘विदर्भ’ की मांग तेज, विधानभवन के सामने काले कपड़े पहनकर पहुंचे लोग
डर सच्ची है लेकिन देश की जनता जागरूक- संजय राउत
राउत ने आगे कहा, ”किसी को ये नहीं भूलना चाहिए कि देश की जनता बहुत जागरूक है. पश्चिम बंगाल में जहां ईवीएम रखे गए हैं, वहां ममता बनर्जी कल रात से घूम रही हैं. जब से पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सत्ता में आए हैं, तब से उन्हें डर लगता है कि क्या हमारा वोट सुरक्षित है? क्या जिसे हमने वोट डाला है, उसे गया है या कोई जादू हो गया है? तो ये डर है और ये डर सच्ची है.”
चुनाव आयोग अंधा हो गया है- संजय राउत
बीजेपी की 2 मई को होने वाली बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय राउत ने कहा, ”बीजेपी को लगता है कि वो जीतने वाली है, आईए मीटिंग बुलाइए या समोसे खाइए. फिर ममता दीदी की जब जीत होगी तो उसके बाद हमलोग उनको पेड़ा खिलाएंगे.” उन्होंने ये भी कहा कि ईवीएम मशीन सुरक्षित नहीं है. ममता दीदी ने जो वीडियो वायरल किया है, आपने देखा होगा कि मशीन के पूरे सील टूटे हैं. मशीन यहां वहां गिरे हैं. कोई सुरक्षा नहीं है. चुनाव आयोग अंधा हो गया है.
विश्वभारत News Website