Breaking News

भागलपुर में अनेक सिलेंडर फटने से भीषण आग : 150 घर जलकर राख

Advertisements

भागलपुर।बिहार के भागलपुर में गत गुरुवार की रात आग लगने से 100 से अधिक घर जल गए.आग के भय से लोग रोते बिलखते घर से भाग से जान बची अन्यथा आग मे जलकर खाक हो गए होते। घरों मे रखा कपडे सामान और अनाज भी जलकर राख हो गया कहा है।कहा जा रहा है कि एक-एक कर दो से तीन सिलेंडर फटे हैं जिसकी वजह से यह घटना हुई है. पूरा मामला भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर का है. शाम छह बजे के आसपास की यह घटना है. पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। अग्निकाण्ड पीडित हजारों नागरिक अपने को असहाय और बेसहारा महसूस करने लगा है
स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी घर में पहले रसोई गैस सिलेंडर फटा. इसके बाद एक-दो और सिलेंडर के फटने जैसी आवाज आई. देखते-देखते 150 से 200 घर इसकी चपेट में आ गए. इसमें कुछ पक्के मकान हैं तो कुछ कबेलू और घासफूस के भी हैं. आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई. लोग जान बचाकर घरों से बाहर निकलकर भागे फिर रहे हैं. सारा सामान जल गया. कोई खुद भागा तो कोई बच्चों को लेते हुए भागा.

Advertisements

मौके पर पहुंचीं छह दमकल गाड़ियां

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम छह गाड़ियों के साथ पहुंची. पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया. घटनास्थल पर तिलकामांझी थाने की पुलिस, कोतवाली थाने की पुलिस, औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस भी पहुंची. हालांकि कितने सिलेंडर फटे हैं या आग कैसे लगी है इस पर प्रशासन का कोई बयान नहीं आया है.
घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे एसडीएम धनंजय कुमार ने बताया कि घटना में कई दर्जन घरों को क्षति पहुंची है. आग पर काबू पाने के बाद हम लोग देखेंगे कि कितने घरों को क्षति हुई है. सीओ भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वह अपनी टीम के साथ सर्वे कर लेंगे, उस हिसाब से पीड़ित परिवार को 24 से 48 घंटे के अंदर मुआवजा दे दिया जाएगा.

*विधायक अजीत शर्मा भी मौके पर पहुंचे*

घटना के बाद कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली तो उन्होंने डीएम से बात की. घटनास्थल पर आकर देख रहे हैं. स्थिति को प्रशासन ने काबू में कर लिया है. जिनकी भी क्षति हुई है उन्हें प्रशासन जल्द मुआवजा देगा. उनके रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *