Breaking News

पूर्व मंत्री की बेटी रोहिणी खडसे बनी NCP महिला प्रदेशाध्यक्ष

Advertisements

पूर्व मंत्री की बेटी रोहिणी खडसे बनी NCP महिला प्रदेशाध्यक्ष

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई । राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महिला प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर शरद पवार ने बड़ा फैसला लिया है। शरद पवार ने एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे को पार्टी में बड़ा मौका दिया गया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में फूट के बाद अब एनसीपी ने संगठनात्मक बदलाव शुरू कर दिया है। मुंबई में शरद पवार की मौजूदगी में गत मंगलवार को बैठक हुई। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने महिला प्रदेश अध्यक्ष पद पर विद्या चव्हाण की जगह रोहिणी खडसे को मौका दिया है। दूसरी ओर हाल ही में पार्टी में शामिल हुए बबनराव गीते को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर प्रमोट किया गया है। कहा जा रहा है कि एनसीपी के वरिष्ठ नेतृत्व ने रोहिणी खडसे को जिम्मेदारी देकर बड़ा कदम उठाया है।

रोहिणी खडसे पूर्व मंत्री विधायक एकनाथ खडसे की बेटी हैं। वह काफी पढ़ी-ल‍िखी भी हैं। रोह‍िणी की शिक्षा वकालत के क्षेत्र में एलएलबी, एलएलएम तक है। 2019 में बीजेपी ने एकनाथ खडसे की उम्मीदवारी खारिज कर दी थी। उस समय खडसे की बेटी रोहिणी खडसे ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें वह मामूली अंतर से हार गई थीं। इसके बाद एकनाथ खडसे के साथ रोहिणी खडसे भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं।

प्रणीति शिंदे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। इस समय वह महाराष्ट्र में विधायक हैं। सोलापुर से तीन बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में पढ़ी हैं।

प्रणीति शिंदे अंग्रेजी के साथ-साथ अच्छी हिंदी और मराठी भी बोलती हैं। प्रणीति शिंदे ​वकालत पास कर चुकी हैं। प्रणीति शिंदे मुंबई के ही गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से वकालत पास कर चुकी हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

​प्रणीति को लेकर क्‍या सोचती है कांग्रेस

कांग्रेस के रणनीतिकारों को यह लगता है कि प्रणीति आने वाले समय में युवाओं खासकर महिलाओं के साथ एक बेहतर तालमेल स्थापित कर पार्टी को आगे ले जा सकती हैं।
कम उम्र में नेशनल लेवल पर ​मौका
प्रणीति शिंदे महाराष्ट्र से मौका पाने वाली सबसे कम उम्र की विधायक हैं। वह वर्तमान में ‘सोलापुर मध्य’ निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

बीजेपी से लोहा लेंगी ​प्रणीति शिंदे​

प्रणीति शिंदे के पास बीजेपी उम्मीदवार को हराने की निर्णायक शक्ति है। हालांकि ‘सोलापुर मध्य’ उनके लिए सही विधानसभा क्षेत्र है।

​क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं प्रणीति शिंदे
प्रणीति शिंदे के पास कांग्रेस के क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है। ​मोदी लहर में भी जीतकर हैट्रिक बनाई है।
प्रणीति शिंदे ने पहली बार 2009 में सिटी सेंटर निर्वाचन क्षेत्र पर कब्जा किया था। इसके बाद 2014 और 2019 में मोदी लहर में भी जीतकर उन्होंने विधायक की हैट्रिक बनाई।
प्रणीति शिंदे ने खासकर माहौल और विरोधियों की भीड़ के खिलाफ बाजी पलट दी। विधानसभा में उनके प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष का पद सौंपा। ‘भारत जोड़ो’ में वह अमरावती डिविजन की प्रभारी थे। उन्होंने उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

रोहिणी खडसे ने क‍िया है ये काम

रोहिणी खडसे राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक शिक्षा और अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही हैं। वह जलगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान निदेशक हैं। अध्यक्ष रोहिणी खडसे के कार्यकाल के दौरान जलगांव जिला सेंट्रल बैंक ऑडिट में “सी” ग्रेड से “ए” ग्रेड में आ गया। उनके कार्यकाल के दौरान बैंक का कम्प्यूटरीकरण, एटीएम सेवाएं शुरू की गईं। उनके कार्यकाल के दौरान, बैंक ने अग्रणी भूमिका निभाई और कई क्षेत्रों में पुरस्कार जीते। शरद पवार ने भतीजे को बताया NCP का नेता तो संजय राउत क्यो बोले ‘ देश की राजनीति के भीष्म पितामह’
CM एकनाथ श‍िंदे को काले झंडे दिखाने के आरोप में गिरफ्तार हुई थीं।
पिछले महीने जब मुख्यमंत्री जलगांव के दौरे पर थे तो किसानों के सवाल पर उन्हें काले झंडे दिखाने के आरोप में रोहिणी खडसे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा वह महिला सशक्तिकरण के लिए पार्टी के विभिन्न आंदोलनों, बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होती रहती हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest Nagpur, March 22, 2026: Datta …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *