Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले 300 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, मिलन समारोह में किया गया स्वागत

Advertisements

लोकसभा चुनाव से पहले 300 से अधिक नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, मिलन समारोह में किया गया स्वागत

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मथुरा। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा ने ज्वाइनिंग अभियान शुरू किया है। कांग्रेस सपा और बसपा से चुनाव लड़ चुके नेताओं समेत 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया गया है। कार्यालय पर आयोजित मिलन समारोह में सभी का स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की अध्यक्षता में अन्य दलों से जुड़े जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य नगरसेवक क्षेत्रीय नेता आदि शामिल किए गए।

 

लोकसभा चुनाव से पहले 300 से अधिक नेताओं ने भाजपा का दामन लिया है और मिलन समारोह में उनका स्वागत भी किया गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा ने ज्वाइनिंग अभियान शुरू किया है। कांग्रेस, सपा और बसपा से चुनाव लड़ चुके नेताओं समेत 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया गया है। कार्यालय पर आयोजित मिलन समारोह में सभी का स्वागत किया गया।

महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की अध्यक्षता में अन्य दलों से जुड़े जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य, नगरसेवक, क्षेत्रीय नेता आदि शामिल किए गए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भरोसा कर भाजपा में शामिल हुए हैं। अन्य दलों से आए नेता और उनके समर्थक स्वेच्छा से साथ जुड़े हैं।

 

उधर भाजपा के नेता और कार्यकर्ताण प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जन-जन पहुंचाया जा रहा है।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जाति, मजहब की जगह विकास चुनें। प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाएं। महानगर मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया ने बताया कि कांग्रेस नेता गोपाल ठाकुर, वृषभान गोस्वामी, यादव सेवा मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत यादव, राधा शर्मा, शोएब खान, रिजवान खान, चांद, शकीला खान, नावेद कुरैशी, आरिफ खान, चांद बीबी कार्यकर्ता शामिल हुए।

गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, सुनील चतुर्वेदी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजू चौधरी, यशराज चतुर्वेदी, विनीत शर्मा, विक्रम मुदगल, अनुराग चतुर्वेदी, पंकज शर्मा,रोहित सनोडिया,नन्दलाल सनोडिया,शेख रजावत, अशरफ कुरैशी, नितिन चतुर्वेदी, शुभम ठाकुर मौजूद रहे। संचालन पूर्व जिला महामंत्री संजय शर्मा ने किया

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

रायबरेली के लिए क्या किया जाए? राहुल गांधी के इस सवाल पर सैलून कर्मचारी का हैरान करने वाला जवाब

रायबरेली के लिए क्या किया जाए? राहुल गांधी के इस सवाल पर सैलून कर्मचारी का …

मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जी जान से लड़ता रहूंगा? केजरीवाल ने कसा तंज

मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ जी जान से लड़ता रहूंगा? केजरीवाल ने कसा तंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *