महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट : कटनी की महापौर प्रीति सूरी का कथन
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट
कटनी। बालाघाट जिला कटनी की महापौर प्रीति संजय सूरी न कहा कि इस बजट से प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का सपना साकार होगा .
बालाघाट जिला कटनी नगर निगम की महापौर प्रीति संजीव सूरी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा आज पेश किया गया आम बजट हर वर्ग को राहत पहुंचाने वाला है। बजट में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत की कल्पना साकार होती दिखलाई पड़ रही है। बजट में आम आदमी को कई तोहफे दिए गए हैं। आयकर में छूट से लेकर किसानों के लिए कई योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ाना देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। बजट में युवाओं, उद्यमियों के लिए भी एलान किए गए। इस बजट में महिलाओं को भी सौगात दी गई है। नारी सशक्ति को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्यमी महिलाओं के लिए योजनाओं का एलान किया। आंगनबाड़ी और गर्भवती महिलाओं के लिए भी घोषणाएं की गई है।
महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टार्टअप में उनके लिए फंड की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के 10,000 करोड़ रुपये के योगदान से स्टार्टअप्स के लिए फंड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पहली बार पांच लाख महिलाओं, एससी और एसटी उद्यमियों के लिए 2 करोड़ रुपये का ऋण देगी। महिला उद्यमियों के लिए नई योजनाएं लागू की जाएगी। इस दौरान अगले पांच सालों में महिला उद्यमियों को 2 करोड़ रुपये तक का टर्म लोन देने की योजना है।
महापौर ने कहा है कि बजट में सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 का भी ऐलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत आठ करोड़ बच्चों, एक करोड़ गर्भवती महिलाओं और 20 लाख किशोरियों को फायदा मिलेगा। ये भारत सरकार की एक योजना है, जिसका मकसद बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण को कम करना है। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरक पोषण दिया जाता है। भारत सरकार की ये योजना ‘मिशन शक्ति’ का हिस्सा है। इस योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए पात्र लाभार्थियों को पूरक पोषण दिया जाता है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में आधुनिक सुविधाएं भी दी जाती है.अगर आपके टेटनस के टीके अप-टू-डेट नहीं हैं, तो किसी गंदे या जंग लगे नाखून जैसी किसी चीज से कटने से टेटनस संक्रमण हो सकता है । आप (या आपके माता-पिता) अपने मेडिकल रिकॉर्ड की जांच करके सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपने हाल ही में टेटनस का टीका लगवाया है या नहीं। अगर आपने नहीं लगवाया है, तो आपको शायद टीका लगवाने की जरूरत होगी।
कटनी से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह ने बजट 2025 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, गरीब, किसान और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक राहत लेकर आया है। उन्होंने विशेष रूप से 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कर छूट और कैंसर की दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाने के फैसले को क्रांतिकारी बताया।
“मोदी सरकार ने इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट से लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनकी बचत बढ़ेगी। साथ ही दिलराज अमर सिंह ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह बहुत बड़ी राहत है कि उनकी दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है। यह भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है,”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने एक ऐसा समावेशी और दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया है जो भारत को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस जनहितैषी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी।
विश्वभारत News Website