Breaking News

नाबालिका के दुष्कर्मि देहदानवों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Advertisements

नाबालिका के दुष्कर्मि देहदानवों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

छिन्दवाडा। जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले देहदानव (आरोपियों) को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है.बताते हैं कि15 जून 2025 को नाबालिक पीड़िता अपने परिजन माता व पिता के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी उमेश यदुवंशी द्वारा माह अक्टूबर 2024 में पीड़िता के घर के पीछे खेत में लेजाकर रात्रि के समय जबरन बलात्संग किया और आरोपी टिट्टू उर्फ पंचूम वाड़िवा द्वारा जनवरी 2025 में रात्रि के समय पीड़िता के साथ बुरा काम (बलात्संग) किया । फिर माह मार्च 2025 में दोनो आरोपियो ने पीड़िता के साथ गलत काम किये है, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई, जिसकी बात दिनांक 15/06/2025 को पीडिता ने अपने माता पिता को आप बीते बतलाई और वह साथ में लेकर थाना पंहुची ।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपीगणो के विरुद्ध बलात्कार, पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट विभिन्न धाराओ में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।प्रकरण के गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्री अजय पाण्डे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आयुष गुप्ता (IPS) व अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) जुन्नारदेव श्रीमती प्रियंका पाण्डे के कुशल मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया उक्त टीम ने थाना प्रभारी नवेगांव उपनिरी. महेन्द्र शाक्य एवं थाने के हमराह स्टाफ के साथ आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये रवाना किया गया जिसमें टिट्टू उर्फ पंचूम को तीन इमली चौराहा इंदौर से और उमेश यदुवंशी ग्राम निमोटी से तत्काल प्रभाव से हिरासत में लिया गया । विवेचना कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपियो को चंद घंटो में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया ।

 

गिरफ्तार आरोपी- (1) उमेश पिता मंगिरया यदुवंशी उम्र 20 साल निवासी ग्राम निमोटी थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा(2) टिट्टू उर्फ पंचूम वाड़िवा उम्र 21 साल निवासी ग्राम सुनारखापा थाना बैतूल बाजार जिला बैतूल ।

 

पुलिस टीमः- अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) जुन्नारदेव श्रीमती प्रियंका पाण्डे, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेन्द्र शाक्य, सउनि. लखनलाल सरयाम, प्र.आर. 704 सीताराम नर्रे, प्र.आर. 169 जयप्रकाश सैयाम, आर. 1087 सोनू, आर. 900 रुमन सिंह, आर. 679 श्यामलाल, आर. 1089 रामकिशोर, आर. 382 अरूण, आर. 1092 रूपेश की अहम भूमिका रही ।

जानकार सूत्रों की माने तो नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे पेशेवर अपराधी माने गए हैं.परंतु लोकमर्यादा और इज्जत के डर से लोग उनकी शिकायत करने मे हिचकिचाते रहे हैं. इसलिए उन दरिंदों हिम्मत बढ चुकी है. यदि पुलिस द्धारा उनकी संपूर्ण जांच-पड़ताल की गई तो मामले की असलियत सामने आयेगी.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *