Breaking News

अरावली पहाड़ियों को नष्ट विनष्ट करने का खामियाजा भुगतना पडेगा

Advertisements

अरावली पहाड़ियों को नष्ट विनष्ट करने का खामियाजा भुगतना पडेगा

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि अरावली पहाड़ियां केवल पत्थरों का ढेर नहीं, बल्कि उत्तर भारत के पर्यावरण संतुल बिगड सकता है.

अरावली पहाड़ियां केवल पत्थरों का ढेर नहीं, ऐसे प्राकृतिक ढांचों को नष्ट किया गया तो खामियाजा आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड सकता है.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत

सोनपैरी गांव में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन

किसी का मूल्यांकन जाति, संपत्ति, भाषा से न करें चुंकि दरअसल में इससे पर्यावरण को नुकसान बिना हो विकास हो सकता है.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS)के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सभी अपने मन से अलगाव और भेदभाव हटाएं। जो भी हिंदू है वो एक है। सभी मंदिर, जलस्त्रोत और श्मशान गृह सभी के लिए खुले रहें। किसी का मूल्यांकन उसकी जाति, संपत्ति या भाषा से न करें।

सामाजिक समरसता हमारी मजबूती बने। हमें एक दूसरों के घर आना-जाना चाहिए। हमें संकटों पर चर्चा को विस्तार देने की बजाए उनके उपायों पर काम करना चाहिए। सक्षम होकर केवल विचारों को आगे बढ़ाने की जगह कुछ करते हुए राह बनानी चाहिए। भागवत ने अरावली पर्वतमाला का उदाहरण देते हुए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन की जरूरत पर जोर दिया।

सोनपैरी गांव में हिंदू सम्मेलन को किया संबोधित

भागवत रायपुर से 20 किलोमीटर दूर सोनपैरी गांव में बुधवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का मौजूदा विषय हो या परिवार की नई पीढ़ी से जुड़ी समस्या, सभी तरह के संकट केवल चर्चा से नहीं हल होंगे। उनके उपायों पर सामूहिक कार्य जरूरी है।

भागवत ने कहा कि अभी केवल हिंदू धर्म में ही ऐसे संत हैं, जिन्होंने ईश्वर को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। उनके बताए मार्ग पर चलने से पाप धुल जाते हैं। लगभग आधे घंटे तक चले उद्बोधन में सरसंघचालक भागवत ने पांच ऐसे कार्य बताए जिनके सहारे परिवार, समाज, देश और विश्व के कल्याण का रास्ता खुल सकता है।

आदेश देने की बजाए सहमति बनाने का प्रयास करें

सरसंघचालक ने कहा कि जब आदमी अकेला पड़ता है तो व्यसनों में पड़ता है। इसे दूर करने के लिए हमें सबसे पहले अपने परिवार से बातचीत बढ़ानी चाहिए। इसे संघ ने मंगल संवाद और कुटुंब प्रबोधन का नाम दिया है। अपने परिवार के साथ सप्ताह में कम से कम एक शाम गुजारनी चाहिए।

गपशप करें, भजन करें। ऐसे प्रेरक व्यक्तित्वों पर चर्चा करें जिन्होंने हिंदुत्व के आदर्शों के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। किसी भी विषय पर आदेश देने की बजाए सहमति बनाने का प्रयास करें।

पर्यावरण संरक्षण का बोध

सरसंघचालक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के उपाय घर से शुरू होने चाहिए। वर्षा जल संरक्षण, प्लास्टिक विरोधी जीवनशैली, पौधारोपण ऐसे उपाय हैं जिन्हें पारिवारिक स्तर पर शुरू करते ही बदलाव सामने आने लगता है।

स्वावलंबन से जगाए स्वबोध

स्वावलंबन के लिए स्वबोध होना जरूरी है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों की जगह देश की कंपनियों को प्राथमिकता दें। भाषा, भोजन, भवन और भोजन स्वबोध से प्रेरित हों। संविधान, नियम कानून का पालन करना अनिवार्य होगा.

भागवत ने कहा कि नागरिकों के लिए तय नियम-कानून का पालन आवश्यक है। संविधान की प्रस्तावना, उसमें बताए गए नागरिक कर्तव्य और अधिकार व मार्गदर्शक सिद्धांतों का उसी भावना से पालन करें। यही धार्मिक आचरण है।

आज संघ का विस्तार देश भर में बडी तेजी से हो रहा है.

संघ के सौ वर्ष पूरा होने के अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे हिंदू सम्मेलन पर सरसंघचालक ने कहा कि नागपुर में 100 साल पहले छोटी सी शाखा से शुरू हुआ संघ का कार्य आज देश के कोने-कोने तक पहुंच गया है।

चारों दिशाओं में संघ के कार्यकर्ता अपने खून पसीने से हिंदू राष्ट्र की उन्नति के प्रयास में लगे हुए हैं। संघ ने तय किया कि 100 साल पूरा होने पर हम समाज में जाएंगे। इसीलिए देश भर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। RSS प्रमुख का मानना है कि पर्यावरण को नुकसान बिना भी सर्वांगीण विकास हो सकता है.

एम्स रायपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दुनिया आज तक ऐसा विकास माडल नहीं बना पाई है, जिसमें पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो सके। अब समय आ गया है कि प्रकृति और विकास को टकराव की जगह समानांतर रास्ते पर चलाया जाए।

अरावली पहाड़ियां केवल पत्थरों का ढेर नहीं

भागवत ने कहा कि अरावली पहाड़ियां केवल पत्थरों का ढेर नहीं, बल्कि उत्तर भारत के पर्यावरण संतुलन की रीढ़ हैं। यदि विकास के नाम पर ऐसे प्राकृतिक ढांचों को नष्ट किया गया तो उसका खामियाजा आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास जरूरी है, लेकिन वह प्रकृति को साथ लेकर ही टिकाऊ हो सकता है। युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि रोजगार, करियर और आधुनिक सुविधाएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इनके साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपूर, चंद्रपुरातील विद्यार्थी अडकले दुबई, अबुधाबी,इराणमध्ये

इराण आणि अमेरिका, इस्त्रायल युद्धामुळे आखाती देशांमध्ये निर्माण झालेल्या तणावपूर्ण परिस्थितीमुळे दुबई, अबुधाबी, संयुक्त अरब …

1 मार्च से बदल गया टिकट बुकिंग का पूरा सिस्टम! बंद किया UTS ऐप

1 मार्च से बदल गया टिकट बुकिंग का पूरा सिस्टम! बंद किया UTS ऐप टेकचंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *