Breaking News

पड़ोसी ने ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्मि के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisements

पड़ोसी ने ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्मि के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

खरड़। कलियुग में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। खरड़ के एक इलाके में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घिनौनी वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। इस अमानवीय घटना के बाद न केवल पीड़ित परिवार सदमे में है, बल्कि पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची की मां घरों में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती है। परिवार उसी इलाके में किराए के मकान में रहता है। मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अक्सर उनके घर आता-जाता था। वह कभी बच्चियों को चॉकलेट, कभी बिस्किट या अन्य खाने-पीने की चीजें देकर अपने साथ खेलने के बहाने ले जाता था।

चूंकि वह व्यक्ति पड़ोसी था और पहले भी ऐसा करता रहा था, इसलिए परिवार को उस पर कोई संदेह नहीं हुआ। घटना वाले दिन भी वही व्यक्ति घर आया। उस समय पीड़ित बच्ची की मां रसोई में काम कर रही थी। आरोपी ने ढाई साल की बच्ची को चॉकलेट दी और खेलने के बहाने अपने साथ ले गया। मां ने सोचा कि वह थोड़ी देर में बच्ची को वापस भेज देगा, इसलिए उन्होंने कोई विरोध नहीं किया। करीब 10 से 15 मिनट बीत जाने के बाद जब बच्ची की मां को बेचैनी हुई तो वह उसे लेने आरोपी के घर की ओर गई। जैसे ही वह आरोपी के घर के पास पहुंची, अंदर से बच्ची की दर्द भरी चीखें सुनाई दीं। आवाज सुनकर मां घबरा गई और तुरंत कमरे में घुस गई। वहां का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी ढाई साल की मासूम बेटी गंभीर हालत में थी और रो-रोकर बेहाल थी। यह देखकर मां ने जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

बच्ची की हालत को देखते हुए उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी। मामले की जांच कर रही इंस्पेक्टर बलजिंदर कौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों में भारी गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह का घिनौना अपराध करने की हिम्मत न कर सके। लोगों का कहना है कि मासूम बच्चों के साथ होने वाले अपराध समाज के लिए सबसे बड़ा कलंक हैं और ऐसे अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त में

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त मे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *