Breaking News

मंच पर साथ दिखे उद्धव से राज ठाकरे बोले:’जब मैंने शिवसेना छोड़ी थी

Advertisements

मंच पर साथ दिखे उद्धव से राज ठाकरे बोले:’जब मैंने शिवसेना छोड़ी थी

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

मुंबई ।एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने कहा कि कई लोग आज दूसरे दलों में दिखाई देते हैं, जिन्हें बालासाहेब ठाकरे ने ही बनाया था.

शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की जन्म शताब्दी के मौके पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक बार फिर शुक्रवार (23 जनवरी) को एक मंच पर दिखे. राज ठाकरे ने अपने संबोधन में कहा कि उनके लिए शिवसेना (अविभाजित) छोड़ना आसान नहीं था. उन्होंने कहा कि ये पार्टी छोड़ना नहीं था, बल्कि घर छोड़ने जैसा था. अब उसे 20 साल हो चुके हैं. कुछ बातें मुझे समझ में आईं और कुछ बातें उद्धव को समझ में आईं.

‘उनके जैसा कलाकार कोई दूसरा पैदा नहीं हुआ’

मुंबई के सायन में षण्मुखानंद सभागृह में राज ठाकरे ने कहा, “आज बालासाहेब के बारे में बोलूं तो मैं और उद्धव घंटों-घंटों बातें कर सकते हैं. जब वो व्यंग्यचित्र बनाते थे, तब जो तल्लीनता (समाधि जैसी अवस्था) उसमें होती थी, मैंने वह देखी है. वे सिर्फ व्यंग्यचित्र नहीं होते थे, वे ध्यान-साधना जैसे होते थे. बाहर आंदोलन और दंगे चल रहे होते थे लेकिन वे पूरी तरह तल्लीन रहते थे. यह क्षमता उन्हें कहां से मिलती थी? वे देश के राजनेताओं में एक अलग ही इंसान थे. दुनिया में उनके जैसा कलाकार कोई दूसरा पैदा नहीं हुआ.”

इसके आगे उन्होंने कहा, “उनके बारे में बाहर कुछ भी चलता रहे, वे अपनी कला में लगे रहते थे. आज राज्य में राजनीति में गुलामों का बाज़ार लग गया है. बालासाहेब अब नहीं हैं, यह अच्छा ही है, क्योंकि अगर वे होते तो बहुत व्यथित होते. महाराष्ट्र में इंसानों की नीलामी शुरू हो गई है. चाहे कल्याण-डोंबिवली हो या दूसरे ज़िले. यह सब देखकर हम व्यथित हो जाते हैं. कई लोग आज दूसरे दलों में दिखाई देते हैं, जिन्हें बालासाहेब ठाकरे ने ही बनाया

राज ठाकरे ने कहा, “जब मैंने शिवसेना छोड़ी थी, तब हालात अलग थे. कुछ बातें उद्धव ने छोड़ दीं और कुछ बातें मैंने भी छोड़ दीं. सुबह साफ हो जाए तो बेहतर होता है, बजाय इसके कि मन में कुंठा लेकर बैठे रहें. बालासाहेब ठाकरे पर व्याख्यान देना मुझे अच्छा लगेगा. हम घर में रहते हुए भी उस इंसान को पूरी तरह समझ नहीं पाए.”

उद्धव को छोड़ शिंदे के साथ जाएंगे राज ठाकरे? शिवसेना के मंत्री के बयान से बढ़ा सियासी पारा

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन 

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर। …

वह नेता कौन? अजित पवार हादसे में खलबली

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत के बाद 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *