Breaking News

ऊंट-गाडियों मे आ रही है डॉक्टर दूल्हे बारात

Advertisements

ऊंट-गाडियों मे आ रही है डॉक्टर दूल्हे बारात

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

राजस्थान के सीकर शहर में ऊंट-गाड़ियों पर दुल्हन को लेने पहुंचे डॉक्टर साहब पंहुचरहे हैं.रंंग बिरंगे श्रंगार से सजी-धजी बग्घियों और साफे में दिखा ‘रॉयल राजस्थान’, वायरल हुआ है.

सीकर के डॉ कमलेश सैनी ने अपनी शादी में लग्जरी कारों के बजाय ऊंट-गाड़ियों से बारात निकालकर सबको हैरान कर दिया. खुर्रमपुरा से लिसाड़िया गांव तक निकली इस बारात में सभी बाराती पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए. दूल्हे ने इस पहल के जरिए राजस्थानी संस्कृति को बचाने और फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

राजस्थान के सीकर जिले में एक दूल्हे ने अपनी शादी को न केवल यादगार बनाया. बल्कि समाज को अपनी जड़ों से जुड़ने का एक बड़ा संदेश भी दिया है. श्रीमाधोपुर तहसील के खुर्रमपुरा गांव के रहने वाले डॉ कमलेश सैनी ने आधुनिक दौर की तड़क-भड़क और महंगी लग्जरी गाड़ियों को दरकिनार कर सादगी का रास्ता चुना. वे ऊंट-गाड़ियों के काफिले के साथ अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुँचे. पारंपरिक राजस्थानी साफा और वेशभूषा में सजे दूल्हे और बारातियों का यह अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया. सोशल मीडिया पर इस अनोखी बारात के वीडियो ने धूम मचा रखी है.

पेशे से डॉक्टर कमलेश सैनी का मानना है कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में लोग अपनी समृद्ध संस्कृति को भूलते जा रहे हैं. शादियों में दिखावे के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं. लेकिन हमारी पारंपरिक बारात का आनंद इन महंगी लग्जरी गाड़ियों से कहीं अधिक है. डॉ कमलेश ने बताया कि वे राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहते थे और इसी सोच के साथ उन्होंने ऊंट-गाड़ियों को चुना. जब यह बारात दुल्हन के गांव लिसाड़िया पहुँची. तो ग्रामीणों ने भी राजस्थानी अंदाज में गर्मजोशी से स्वागत किया और बारातियों पर फूलों की बारिश की है.

खुर्रमपुरा से लिसाड़िया गांव की दूरी अधिक नहीं थी. इसलिए दूल्हे ने दर्जनों सजी-धजी ऊंट-बग्घियों का इंतजाम किया. बाराती भी पारंपरिक धोती-कुर्ता पहनकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने. यह पहल न केवल राजस्थानी विरासत की झलक थी. बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण और फिजूलखर्ची रोकने का भी मौन संदेश थी. गलियों से गुजरती इस बारात को देखने के लिए छतों और बालकनियों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने के लिए बेताब दिखा दिया है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

Thalapathy Vijay, Trisha Krishnan attend wedding together amid affair allegation by actor’s wife

Actor Thalapathy Vijay attended a wedding in Chennai with actress Trisha Krishnan on Thursday, days …

अधीक्षक अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई परिणय सूत्र में बंधेंगे

अधीक्षक अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई परिणय सूत्र में बंधेंगे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *