Breaking News

सगाई में चुराए गहने, 20 दिन बाद कूरियर से वापस भेजे

Advertisements

सगाई में चुराए गहने, 20 दिन बाद कूरियर से वापस भेजे

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के तिरुपति से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक सगाई समारोह के दौरान चोरी हुई सोने की ज्वेलरी बाद में कूरियर के ज़रिए लौटा दी गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि ज्वेलरी लगभग 20 दिन पहले चोरी हुई थी, जब तिरुपति के एक जोड़े ने यहां नायडुपेटा में एक निजी हॉल में आयोजित सगाई समारोह में शिरकत की थी. नायडुपेटा के DSP जी. चांटीबाबू ने बताया कि सगाई समारोह के दौरान जिस ज्वेलरी के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, उसे बाद में कूरियर के ज़रिए वापस भेज दिया गया और जोड़े के घर के दरवाज़े पर रख दिया गया.

पुलिस के अनुसार परिवार ने अपने घर के प्रवेश द्वार पर ज्वेलरी मिलने के बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी. पुलिस ने ज्वेलरी से उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट्स) जमा किए और चोरी में शामिल व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों को शक है कि परिवार का कोई परिचित ही ज्वेलरी चुराकर ले गया होगा. हालांकि बाद में उसे लौटा दिया होगा. इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दावा किया जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं यह मामला अब चर्चाओं में फैल गया है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

सिरमौर में दो बच्चों की पानी में डूबकर मौत

सिरमौर में दो बच्चों की पानी में डूबकर मौत। टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   सिरमौर। हिमाचल …

बिना रिश्वत लिए आंगनबाड़ी के पोषाहार पंजी पर हस्ताक्षर नहीं

बिना रिश्वत लिए आंगनबाड़ी के पोषाहार पंजी पर हस्ताक्षर नहीं टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   बिहार। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *