Breaking News

कमलनाथ ने किराया से लिया 25 एकड जमीन : श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्धारा श्री राम कथा प्रवचन का मामला

Advertisements

✍️टेकचंद्र शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

छिंदवाड़ा के सिमरिया मंदिर के पीछे 5 से 7 अगस्त तक मनोवैज्ञानिक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की श्री राम कथा का आयोजन किया गया है. कथा से पहले 4 अगस्त को कलश यात्रा भी निकाली जाएगी.

Advertisements

मध्यप्रदेश के मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में 12 किसानों से उनकी 25 एकड़ जमीन पर किराए पर ली है. दो महीने के लिए ली गई जमीन का बकायादा 18 हजार रुपए प्रति एकड़ के मान से किराया भी एडवांस में ही दिया जा चुका है. इस 25 एकड़ जमीन पर पीसीसी कमलनाथ व उनके सांसद पुत्र नकुल नाथ बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा कराने जा रहे है

बता दें छिंदवाड़ा के सिमरिया मंदिर के पीछे 5 से 7 अगस्त तक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की श्री राम कथा का आयोजन किया गया है. कथा से पहले 4 अगस्त को कलश यात्रा भी निकाली जाएगी. आयोजन को लेकर मारुति नंदन सेवा समिति के संयोजक आनंद बख्शी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ द्वारा तैयारियां की जा रही है. कथा का आयोजन क्षेत्र के 12 किसानों की जमीन पर होने जा रहा है. खास बात यह है कि इन किसानों को पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन का आश्वासन भी दिया गया है.

डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था
कथा स्थल पर ढाई लाख वर्ग फीट में तीन बड़े-बड़े डोम बनाए जा रहे हैं, इसके साथ ही 30 से अधिक एलईडी लगाई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को एलईडी के माध्यम से पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के आसानी से दर्शन हो सके. बता दें इस आयोजन में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के बैठने के हिसाब से व्यवस्था की जा रही है. आयोजन के पहले दिन 4 अगस्त को श्री हनुमान मंदिर सिमरिया से दोपहर 3 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी. जबकि 5 अगस्त को शाम 4 बजे से 7 बजे तक राम कथा का आयोजन होगा. यह कथा 7 अगस्त तक चलेगी. 7 अगस्त को शाम 4 बजे से 7 बजे तक कथा के बाद प्रसाद वितरण के साथ ही आयोजन का समापन होगा.

नाथ परिवार रहेगा मौजूद

बता दें श्री रामकथा के आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सांसद नकुल नाथ का पूरा परिवार इस कथा में हर समय मौजूद रहेगा. आयोजन में प्रदेश से भी कई नेताओं के पहुंचने का अनुमान है. आयोजन को लेकर छिंदवाड़ा में जमकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है.

बनाई गईं 20 समितियां

कथा की सफलता के लिए 20 अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं. वहीं पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की टीम को रुकने के लिए शहनाई लॉन में व्यवस्था की गई है. बता दें पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की टीम में 100 से अधिक लोग होते हैं। उन सभी के लिए पुख्ता इंतजाम सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मां वैनगंगा परिक्रमा यात्रा से लौटे शिवशक्ति उपासक भक्तगण

मां वैनगंगा परिक्रमा यात्रा से लौटे शिवशक्ति उपासक भक्तगण टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   सिवनी। …

चरित्रहीन पर स्त्रीगमन और पर पुरुष व्यभिचरिणी के यहां जलपान वर्जित

चरित्रहीन पर स्त्रीगमन और पर पुरुष व्यभिचरिणी के यहां जलपान वर्जित टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *