Breaking News

हाइवे पार करता टाइगर : यातायात अवरुद्ध, लोगो में डर

Advertisements

चंद्रपुर नागभीड-ब्रम्हपुरी हाईवे से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर बाघ घने जंगल से निकलकर बीच सड़क पर आ गया. बाघ को देखते ही सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं.यातायात अवरुद्ध हो गया ।मौके पर मौजूद वाहन चालक और मोटर साइकिल सबार लोग बाघ का वीडियो बनाने लगे.

Advertisements

हाईवे पर अचानक आ गया बाघबाघ को देखते ही हाईवे पर लग गया जाम लग गया था।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर नागभीड-ब्रम्हपुरी हाईवे पर एक बाघ टलहता हुआ सामने आ गया. हाईवे से गुजर रहे लोगों ने जब बाघ को जंगल से निकलकर सड़क पार करते देखा तो हर किसी की सांसे अटक गईं. सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं. मौके पर मौजूद लोग मोबाइल फोन से बाघ का वीडियो बनाने लगे.
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाघ जंगल से अचानक निकला और सड़क पर मौजूद लोगों को देखने लगा. धीरे-धीरे चलकर सड़क पार कर दूसरी तरफ चला गया. इस दौरान लोगों के मन में रोमांच और डर का अहसास था. स्थानीय लोगों का कहना कि हाईवे के आसपास बाघ के होने की खबर उन्हें पहले से थी. इससे पहले तुमडी मेंढा गांव के पास बाघ देखा भी गया था.
बुधवार शाम बाघ को हाइवे पर घूमता देख इस बात की पुष्टि हो गई. हालांकि बाघ ने अब तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. वन विभाग को बाघ के घूमने की सूचना दे दी गई. इस बीच पूरे इलाके में बाघ को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे और कुछ लोग तो डर भी गए.

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

शेतरस्ता अडविल्यास गुन्हा : आधार कार्ड होणार ‘ब्लॉक’

राज्यातील ग्रामीण भागातील शेतरस्त्यांचे वाद मिटवण्यासाठी आणि शेतीमालाची वाहतूक सुलभ करण्यासाठी राज्य सरकारने एक ऐतिहासिक …

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *