Breaking News

45 साल की महिला का 22 साल के लड़के के साथ अफेयर…

Advertisements

45 साल की महिला का 22 साल के लड़के के साथ अफेयर के चलते बेरहमी से मारकर पेट्रोल डालकर फूंका

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक

Advertisements

सुमेरपुर निवासी 45 वर्षीय महिला को उसके 22 वर्षीय प्रेमी ने सचेंडी लाकर पहले गला रेत कर हत्या की, फिर पेट्रोल डालकर फूंक दिया। महिला के परिजनों ने सुमेरपुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया हुआ था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से महिला के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो युवक से बातचीत होने की जानकारी हुई। युवक को उठा कर पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ। गुरुवार को हमीरपुर पुलिस युवक को लेकर सचेंडी के धरमंगदपुर गांव पहुंची शव के जले हुए अवशेष मिले।

 

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत बोले हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कैराना डेरा गांव निवासी चन्ना निषाद मजदूर है। परिवार में 45 वर्षीय पत्नी रेखा व 3 बेटियां व दो बेटे हैं। 22 वर्षीय बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है। चन्ना ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर 2023 को पत्नी रेखा सुमेरपुर बाजार जाने की बात कह घर से निकली, फिर नहीं लौटी। उधर, पुलिस ने महिला के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई तो बिधनू निवासी सुखवीर यादव से घंटों बातचीत निकली। सुखवीर ने पुलिस को बताया 21 दिसंबर को रेखा घर से निकल आई, जिसके बाद वह सचेंडी क्षेत्र के धरमंगदपुर के पास नहर किनारे तंबू डालकर रहे। 22 दिसंबर को दोनों ने शराब पीने के बाद संबंध बनाए। वह झगड़ा करने लगी तो चाकू से गर्दन रेत दी। घासफूस एकत्र कर शव के ऊपर कंबल रख कर आग लग दी। एसीपी पनकी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि नहर किनारे कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस ने कंकाल की जांच की तो पता चला कि कंकाल चन्ना की पत्नी का है। जांच के बाद पुलिस ने परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार ने महिला के बाजार जाने के बाद से गायब होने की बात बताई। तभी से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के जरिए आरोपी को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि कड़ी कार्रवाई की है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त में

ट्रेनों मे चोरी करने वाला सातिर गिरोह रेलवे पुलिस की गिरफ्त मे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक

सडक हादसे में पांच लोगों की मौत: 6 घायल, 2 की हालत नाजुक टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *