पत्नी को मायके नहीं भेजने से नाराज दामाद ने उठाया खाैफनाक कदम
टेकचंद्र शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट
बुलंदशहर। पति जब भी अपनी धर्म पत्नी को लेने ससुराल जाता था तो सास मीना देवी उसे नहीं भेजती थी और अभद्रतापूर्वक व्यवहार करती थीं। जिस कारण गुस्साए दामांद ने आव देखा ताव देखा कुल्हाड़ी से अपनी सास के सिर पर प्रहार कर मार डाला और परिवार वालों के जागने से पहले भाग निकल गया। पुलिस ने आराेपित की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
बुलंदशहर मे पत्नी को नहीं भेजने से नाराज दामाद ने ही अपनी सास की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। बताते हैं कि सास माई का
साेते हुए नींद मे थी उस समय हत्या कर दी.
खुर्जा सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को गांव बौरोली में सोते समय मीना देवी पत्नी राजवीर सिंह की सोते समय धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी गई थी। मृतका के पुत्र अजीत ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया था और टीम द्वारा कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालना शुरु कर दिया.
जिसके आधार पर पुलिस को दामाद बंटी निवासी गांव नगला कोठी थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ के प्रति पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए। शनिवार को पुलिस ने आरोपित बंटी को अगवाल कट के निकट से पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी 13 वर्ष पहले शादी मृतका मीना देवी की पुत्री लक्ष्मी के साथ हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं।
करीब आठ माह से लक्ष्मी बच्चों समेत मायके में रह रही थी। सास उसे ससुराल नहीं भेजती थी। इससे नाराज दामाद ने मारने की ठान ली। पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
दामांद बंटी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के बगैर नहीं रह सकता है.दरअसल मे उसकी सास अपनी खूबसूरत बेटी को देहव्यवसाय के धंधे मे ढकेलकर बहुत सारा धन कमाना चहती थी.
विश्वभारत News Website