Breaking News

नकली टूथपेस्ट-ईनो निर्माण फैक्ट्री का खुलासा : लाखों का सामान जब्त 

Advertisements

नकली टूथपेस्ट-ईनो निर्माण फैक्ट्री का खुलासा : लाखों का सामान जब्त

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

वजीराबाद। भारतवर्ष की राजधानी दिल्ली के जगतपुर गांव में चल रही नकली टूथपेस्ट और ईनो बनाने की दो फैक्ट्रियों पर वजीराबाद थाना पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस ने नकली क्लोजअप फैक्ट्री के मालिक नबील और उसके कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। वजीराबाद थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगतपुर के एक किराए के मकान में बड़े पैमाने पर नकली उत्पाद बनाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर संबंधित कंपनी के अधिकारियों को साथ लेकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

गांव में पहुंचते ही पुलिस ने मकान को घेरकर उसकी तलाशी ली, जिसमें टेबलों पर बिखरा हानिकारक केमिकल, बिना लेबल के पाउडर के ढेर, नकली पैकिंग मशीनें, और कोनों में रखे रॉ मटेरियल के बोरे बरामद हुए हैं। छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में नकली क्लोजअप टूथपेस्ट के सैकड़ों तैयार ट्यूब और डिब्बे भर नकली ईनो पाउडर बरामद किया है। खास बात तो यह है कि घर के एक हिस्से में नकली क्लोजअप बन रहा था, तो दूसरे हिस्से में नकली ईनो बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। यह फैक्ट्री घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके के बीचों-बीच चल रही थी और इसका माल आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से नकली क्लोजअप फैक्ट्री के मालिक नबील और उसके कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जबकि, ईनो बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है। वजीराबाद थाना पुलिस ने दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया है और इस पूरे रैकेट के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है कि कितने दिनों से चल रही थी और कहां-कहां इसकी सप्लाई की जाती थी। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। मौके से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यहां काफी समय से काम चल रहा था। नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री के काम करने वाले पप्पू ने बताया कि हम लोग यहां से बनाकर पिछले इलाकों में इसकी सप्लाई करते थे। यहां पर कई सालों से फैक्ट्री है और कम पैसे में बेचते थे। मेरे साथ तीन लोग मिलकर इस फैक्ट्री चला रहे थे.मामले की जांच-पड़ताल शुरू हुई है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *