Breaking News

थप्पड मारने का बदला चक्कू मारकर लिया : आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

थप्पड मारने का बदला चक्कू मारकर लिया : आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

टेकचन्द शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट,9822550220

Advertisements

 

जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में चांटा मारने का बदला एक युवक ने चाकू मार कर लिया.उसने अपने भाई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया.आरोपित भाइयों ने युवक के गर्दन, चेहरा और पेट में चाकू घोंप दिए.इस सनसनीखेज घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है.

थाना हनुमानताल में मारपीट में घायल छोटू कुशवाहा का उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किये जाने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुॅची पुलिस को गोविन्दा कुशवाहा उम्र 34 वर्ष निवासी सिंधी केम्प पुलिस चौकी के पीछे हनुमानताल ने बताया कि वह मजदूरी करता है, दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने सबसे छोटे भाई छोटू कुशवाहा उम्र 25 वर्ष के साथ जीत जांगड़े के घर में पुताई करके खाना खाने के लिये घर आया घर पर मां मायाबाई, उसकी पत्नी रोशनी एवं मंझला भाई रामू कुशवाहा घर पर ही थे घर आकर छोटू ने मंझले भाई राम से कहा कि कहीं पर पुताई का काम लेते हो तो उस काम को पूरा करना चाहिये,

कहकर दोनों भाई आपस मे विवाद हो गया,उसने दोनों को मना कर समझाया तो दोनो अलग अलग हो गये, मंझले भाई रामू ने घर मे रखे स्पीकर की आवाज तेज कर दी तो छोटू ने कहा कि स्पीकर की आवाज कम करो, रामू ने आवाज कम करने से मना कर दिया, फिर दोनों झगडा करने लगे, छोटू ने रामू को 2 थप्पड़ मार दिया तो रामू गुस्से में आकर घर से चाकू निकालकर लाया और जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर अपने ही भाई छोटू के पेट में चोट पहॅुचा दी.जहां घायल के इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसका इलाज डॉक्टर की निगरानी में किया जा रहा है,

घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर आरोपी भाई पर धारा 109(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी रामू कुशवाहा उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी केम्प पुलिस चौकी के पीछे हनुमानताल को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.

वैसे भी जबलपुर इस मामले मे बहुत आगे है. यहा जरा सी बातों पर लोग क्रू छुपाना मे उतर जाते है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!

कोराडी-660 MW तापीय विद्युत केंद्र में हादसा!8 घायल!   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर …

अप्पर जिल्हाधिकाऱ्यावर गुन्हा दाखल : खाण मालकांकडून घ्यायचा पैसे

अपर जिल्हाधिकारी प्रमोद गायकवाड यांच्यावर अकोला शहरातील एमआयडीसी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *