कृति सेनन का बिकिनी अवतार फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में मचा रहा तहलका
टेकचंद्र शास्त्री:
9822550220
मुंबई। कृति सेनन फिल्म के ट्रेलर में कृति सेनन का टोंड और फिट लुक दर्शकों का ध्यान काफी तेजी से अपनी ओर खींच रहा है। वैसे तो कृति पहले से ही फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने डायरेक्टर की विज़न के अनुसार खास बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे की पूरी तैयारी का खुलासा उनकी फिटनेस ट्रेनर करण सावहनी ने हाल ही में किया है। तो चलिए जानते हैं कि कृति सेनन को इस फिट और टोंड बॉडी को पाने के लिए किन-किन मेहनत और रूटीन से गुजरना पड़ा।
गृहलक्ष्मी को एक विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ें
एली के रोल के लिए हुआ स्पेशल ट्रांसफॉर्मेशन
डायरेक्टर होमी अदजानिया की एक खास सोच ने कृति के पूरे ट्रांसफॉर्मेशन को पूरी तरह बदल दिया। ट्रेनर करण सावहनी के मुताबिक, यह सिर्फ फिटनेस का सफर नहीं था, बल्कि एक ऐसे फिल्मी लुक को रियल बनाने की कोशिश थी, जो स्क्रीन पर बिल्कुल नैचुरल और बैलेंस्ड दिखे। ‘एली’ के किरदार के लिए ऐसा फिजिक चाहिए था जो ना बहुत पतला लगे, ना ज्यादा भारी—बल्कि एकदम परफेक्ट और ग्लोइंग नजर आए।
बिकिनी सीन के लिए जरूरी था परफेक्ट टोंड लुक
इस तैयारी को और भी मुश्किल बना दिया फिल्म के पहले बिकिनी सीन ने, जिससे कृति पर लोड बढ़ गया था। ट्रेनर के अनुसार, यह आसान सफर नहीं था और इसमें हर दिन लगातार मेहनत करनी पड़ती थी, चाहे मन हो या न हो। मेकर्स की तरफ से साफ कहा गया था कि कृति को साइज़ ज़ीरो नहीं दिखाना है, बल्कि उन्हें फिट और टोंड लुक देना है, साथ ही उनका नेचुरल ग्लो भी बना रहना चाहिए।
कृति सेनन ने कैसे पाई परफेक्ट फिट बॉडी
कृति ने फिट बॉडी के लिए हफ्ते में 6 दिन तक लगातार ट्रेनिंग की।
कृति का वर्कआउट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर बेस्ड था, जिससे मसल्स टोन और बॉडी शेप बन सकी।
फैट कम करने के लिए उन्होंने इनक्लाइन वॉक को अपनी रूटीन में शामिल किया।
शरीर को एक्टिव रखने और मेटाबॉलिज्म तेज करने के लिए ज़ोन 2 कार्डियो किया गया
डाइट में हाई-प्रोटीन फूड रखा गया ताकि शरीर को सही पोषण मिल सकी और मसल्स बनी रह सकी।
कृति कैलोरी डेफिसिट में थीं, यानी शरीर जितनी कैलोरी खर्च करता था उससे कम ली जा रही थी।
नींद और आराम पर भी पूरा ध्यान दिया गया ताकि बॉडी सही तरीके से रिकवर कर सकी।
विश्वभारत News Website