Breaking News

MP मे बड़ा फेरबदल,8 IPS और 66 एडिशनल SP रैंक अधिकारियों के तबादले

Advertisements

MP मे बड़ा फेरबदल,8 IPS और 66 एडिशनल SP रैंक अधिकारियों के तबादले

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। आठ IPS अधिकारियों और 66 एडिशनल SP रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है। जो अधिकारी लंबे समय से एक ही जिले में तैनात थे, उन्हें दूसरी जगह भेजा गया है, जबकि आठ IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। ट्रांसफर आर्डर में आईपीएस आयुष जाखड़ और आईपीएस अनु बेनिवाल का नाम भी शामिल है।

जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें जबलपुर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, बालाघाट, सतना और मुरैना जैसे जिलों में बदलाव शामिल हैं। इस फेरबदल में कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और कुछ को पुलिस उपायुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है।

 

MP IPS तबादला सूची

8 आईपीएस को मिली नै जिम्मेदारी अनु बेनिवाल – ASP ग्वालियर से जबलपुर।

ओमप्रकाश – SDOP, लांजी (बालाघाट) से ADCP जोन-3, इंदौर।करणदीप – SDOP, बैहर (बालाघाट) से ASP उज्जैन।आयुष जाखड़ – SDOP, करैरा (शिवपुरी) से ASP जबलपुर।गौरव पांडेय – SDOP, सिंगरौली से ASP सतना।मिनी शुक्ला – SDOP, नरसिंहगढ़ (राजगढ़) से ASP जोन-2, भोपाल। राज कृष्णा – SDOP, सबलगढ़ (मुरैना) से ASP महू (इंदौर ग्रामीण)

सुजनवत जग्गा – नगर पुलिस अधीक्षक, धार से ASP ग्वालियर। IPS आयुष जाखड़ का तबादला.तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम आईपीएस आयुष जाखड़ का है। करैरा (शिवपुरी) में एसडीओपी पद पर पदस्थ आयुष जाखड़ को प्रमोट कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) जबलपुर बनाया गया है। आयुष जाखड़ पिछले महीने उस समय चर्चा में आए थे, जब पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी की थार से राहगीरों को टक्कर लगने के मामले में उन्होंने कार्रवाई की थी।

साथ पदस्थ हुए आईपीएस पति-पत्नी और वहीं आईपीएस अधिकारी अनु बेनिवाल को भी जबलपुर भेजा गया है। अनु बेनिवाल ग्वालियर से स्थानांतरित होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर बनाई गई हैं। अनु बेनिवाल उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब थाना प्रभारी रहते हुए उनका एक वकील से विवाद हो गया था। इसके बाद बार एसोसिएशन ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब तबादले के बाद आयुष जाखड़ और अनु बेनिवाल दोनों जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर साथ काम करेंगे।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

उपजिल्हाधिकाऱ्याने केला वन जमीन घोटाळा : महसूल मंत्री बावनकुळे कोणती कारवाई करणार?

रायगड जिल्ह्यातील उरण येथील तत्कालीन उपविभागीय अधिकारी (महसूल) राहुल मुंडके यांनी बेकायदेशीरपणे वनांचे शेरे 7/12 …

भाजप आमदाराच्या ‘पीए’ची अधिकाऱ्याला शिवीगाळ : जंगल सफारी

भाजपचे आमदार कीर्तीकुमार उर्फ बंटी भांगडिया यांचे स्वीय सहायक (पीए) महेश प्रेमळवार यांनी व्यवस्थापन कोट्यातील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *