Breaking News

देवाधिदेव भगवान शिव की प्रतिमा का भूमिपजन सम्पन्न : मंत्रोच्चार से गूंज उठा देवभूमि जामई-जुन्नारदेव

Advertisements

जामई/जुन्नारदेव। भगवान परसुराम जयंती अक्षय एवं तृतीया के पावन अवसर पर देवनगरी जामई- जुन्नारदेव की देवभूमि गोमुख पहली पायरी में सपत्नीक विधायक सुनिल ऊईके के करकमलों द्वारा देवाधिदेव भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का विधिवत भूमि पूजन किया गया।
जिसमें पचमढी चौरागढ़ महादेव धाम के संत गरीब दास महाराज के सानिध्य में क्षेत्र के विद्वान पंडितों के द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार भूमि पूजन संपन्न हुआ।
यह हरीतकी विहंगम वनांचल सतपुडा पर्वतमाला पर विराजमान चौरागढ पचमढ़ी महादेव पंहुच मार्ग की पहली पायरी गोमुख स्थल प्रांगण माना गाया है। इस गोमुख प्रांगण मे देवाधिदेव भगवान शिव का भव्य मंदिर बनेगा जिसमें भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
इस अवसर पर जामई विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक श्री सुनील उइके ने अश्वाशन दिया कि भोलेनाथ की नगरी जामई-जुन्नारदेव में विकास कार्य में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहेगी। क्षेत्र के लोगों को यहां भरपूर रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। ज्ञातव्य है कि यहां बारहों महीने बडी संख्या में श्रद्धालुओं का देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ के दर्शनार्थ आना जाना शुरु रहता है। यहां भगवान शिव के अलौकिक दर्शन एवं संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करने प्रतिवर्ष श्रदाधालू आते-जाते रहते हैं। यह मंदिर निर्माण होने से गोमुख परिसर मे अलौकिक भव्यता-दिव्यता आएगी। और वैदिक सनातन अवलंबियों भावी जीवन कृतार्थ होगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुनील उईके के साथ जनपद उपाध्यक्ष सुधीर अहके, शोभाराम विश्वकर्मा, सतीष मिश्रा, जनपद सभापति पार्वती डेहरिया, सरपंच नीतू उइके, दुर्गापाल उइके, शारदा उइके, सुमरलाल सरपंच साजकुही, बलदेव धुर्वे सरपंपच धूसावानी, भवानी जावरे, प्रीतम धुर्वे, फुलवती पूर्व जनपद सदस्य, राजेन्द्र सूर्यवंशी, भागचंद साहू, बल्लू सोनी, लोकेश डेहरिया सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन एवं सभी राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों पदाधिकारियों और कार्यकरता महिलाओं एवं पुरुष नागरिक जनता जनार्दन की कार्यक्रम मे उपस्थिती रही।

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

(भाग:330) महान गौभक्त महाराजा दिलीप की अद्भुत कथा का वर्णन

(भाग:330) महान गौभक्त महाराजा दिलीप की अद्भुत कथा का वर्णन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट …

(भाग:329) समुद्र मंथन से उत्पन्न हुआ कल्पवृक्ष स्वर्गलोक का एक विशेष वृक्ष

(भाग:329) समुद्र मंथन से उत्पन्न हुआ कल्पवृक्ष स्वर्गलोक का एक विशेष वृक्ष टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *