दिल्ली में शरदचंद्र पवार के आवास में NCP कार्यकारिणी मंडल की बैठक शुरु है? उधर मुंबई में अजीत पवार खेेमा सक्रिय नजर आ रहा है? वहीं दूसरी तरफ मुंबई में कल बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. बैठक में सभी विधायकों और एमएलसी के शामिल होने की उम्मीद है. हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में पार्टी की रणनीति और अन्य मौजूदा मुद्दों पर चर्चा हो सकती है? वहीं इस विषय को लेकर विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि दिन पर दिन सरकार मजबूत होती जा रही है. आज हमारे विधायक 200 के पार हो गए हैं. हमें केंद्र सरकार का बहुत बड़ा समर्थन है. डबल इंजन की सरकार मजबूती से काम कर रही है, इसलिए इनके (विपक्ष) पेट में दर्द हो रहा है.
दिल्ली में शरद पवार के नेतृत्व में हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर अजित पवार ने सवाल उठाए हैं. अजित पवार ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी के विधायक और पदाधिकारियों ने उन्हें अध्यक्ष चुना है. ऐसे में शरद पवार को कार्यकारिणी की बैठक का कोई अधिकार नहीं है, मामला चुनाव आयोग में लंबित है. इसलिए दिल्ली में आयोजित बैठक का कोई आधार नहीं है.
नाराजगी की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र की राजनितिक स्थिति पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि मैं नाराज हूं, ये सिर्फ अफवाह है, इस पर ध्यान न दिया जाए. मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर अजित पवार हमारे गठबंधन के आए साथ आए हैं. मै तो अपना काम कर रहा हूं.
दिल्ली में शरद पवार के घर पर एनसीपी की बैठक शुरू हो गई है. पीसी चाको, जितेंद्र अव्हाड, फौजिया खान और वंदना चव्हाण समेत 13 एनसीपी नेता बैठक में मौजूद हैं.
शरद पवार के घर एनसीपी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. एनसीपी चीफ ने दिल्ली में एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है.
शरद पवार के लिए अजित पवार की “रिटायरमेंट” वाली टिप्पणी पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है. लालू यादव ने कहा, कि”क्या वह सिर्फ कहने से रिटायर हो जाएंगे? क्या कोई बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर होता है? राजनीति में कोई रिटायरमेंट नहीं होता.
‘शरदचंद्र को भनक लगते ही अजितदादा ने बदल दिया प्लान
महाराष्ट्र में हुए सियासी उलटफेर की आशंकाएं तो काफी समय से लग रही थी लेकिन इसकी पूरी पटकथा शुक्रवार को लिखी गई. शरद पवार को इस बगावत की भनक लगी तो शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तुरंत एक दिन पहले सोमवार तय था परंंतु रविवार को कर लिया गया.
महाराष्ट्र की राजनीति रविवार का दिन सियासी उथल-पुथल से भरा रहा. अजित पवार के 8 विधायकों के साथ राजभवन में शपथ लेने के साथ ही एनसीपी में टूट पड़ गई. एनसीपी में पड़ी टूट की स्क्रिप्ट दरअसल शुक्रवार को ही उस समय तैयार हो गई थी जब अजित पवार ने नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ दिया. उन्होंने स्पीकर को एक पत्र सौंपा, जिसमें अधिकांश राकांपा विधायकों के हस्ताक्षर थे और स्पीकर से अनुरोध किया कि वे विधायक दल के नेता (जयंत पाटिल राकांपा विधायक दल के नेता हैं) को बदल रहे हैं और अजित पवार नेता के रूप में नियुक्त कर रहे है।
स्पीकर को लिखे इस पत्र के आधार पर, अजित पवार ने विधायक दल के नेता के रूप में राज्यपाल को पत्र लिखा और कहा कि वे शिंदे-फडणवीस सरकार का समर्थन कर रहे हैं. इसके बाद शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया. पहले शपथ ग्रहण समारोह सोमवार (3 जुलाई) को होना था, लेकिन शरद पवार को गुप्त बातचीत के बारे में पता चल गया था और इसलिए इसे रविवार सुबह ही आयोजित कर लिया.
विश्वभारत News Website