Breaking News

PM मोदी छत्तीसगढ में चुनाव का फूंकेंगे बिगुल, आज रायपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

Advertisements

रायपुुर। पीएम मोदी की सभा के पहले अमित शाह छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं की बैठक ली, जिसमें पीएम की जनसभा की तैयारी और आगामी चुनावी एजेंडे पर चर्चा हुई है। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी ताकत से मैदान में उतर चुकी है. बूथ स्तर के कार्यक्रम से लेकर केंद्रीय नेताओं की जनसभा दौरा शुरू हो चुका है. केंद्रीय नेताओं के बाद अब पीएम मोदी खुद आज 7 जुलाई को रायपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा को लेकर साइंस कॉलेज मैदान में तैयारियां जारी हैं. भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल राजेश मूणत मैदान में जुट गए हैं.

Advertisements

PM मोदी ने किया छत्‍तीसगढ़ में की सौगातों की बौछार, 7600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास

Advertisements

भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता पीएम मोदी की सभा को यादगार बनाने के लिए हर घंटे बैठक कर रहे हैं. पीएम मोदी की सभा में प्रदेश भर से 1 लाख लोगों को लाने की अलग अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

आज 7 जुलाई को पीएम मोदी का दो कार्यक्रम है. एक कार्यक्रम केन्द्रीय योजनाओं और उपलब्धियों पर है, जिसमें रेल,हाईवे, आयुष मंत्रालय से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं. इन विभागों के प्रोजेक्ट का पीएम मोदी भूमि पूजन करेंगे. वहीं, दूसरा कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा. साइंस कॉलेज मैदान में मिशन 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जन सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें पीएम मोदी जी अपने अंदाज में चुनावी माहौल तैयार करेंगे.

कई केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना

इसके अलावा आज 7 जुलाई को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनसुख मंडविया, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आने की भी संभावना है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का कहना है कि केंद्र सरकार के आयुष, रेल, सड़क परिवहन, से जुड़े विभागों की योजनाओं का कार्यक्रम है, जिसमें केंद्रीय मंत्री आ सकते है लेकिन अभी आने की पुष्टि नहीं हुई है.

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 जुलाई को रायपुर पहुँचे थे। पीएम मोदी की सभा के पहले अमित शाह छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं की बैठक लिया, जिसमें पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी और आगामी चुनावी एजेंडे पर चर्चा हुई. इसके पहले अमित शाह का पिछले हफ्ते दुर्ग में जनसभा हुई थी. उस दौरान स्थानीय नेताओं से चर्चा कर फीडबैक लिया गया था. एक हफ्ते में अमित शाह का ये दूसरा दौरा हुआ ।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *