Breaking News

बाप रे! जानकारी मिलते ही मकान में दाखिल हुई : अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई पुलिस

Advertisements

बाप रे! जानकारी मिलते ही मकान में दाखिल हुई : अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई पुलिस टीम

Advertisements

बाप रे! जानकारी मिलते ही मकान में दाखिल हुई : अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई पुलिस टीम

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

 

बरेली: यूपी के बरेली जिले के एक मकान में कुछ ऐसा नजारा दिखा, जिसे देखकर पुलिस के भी पसीने छूट गए। घर के अंदर गैस सिलेंडर चल रहा था। पति-पत्नी बेड पर पड़े थे। पुलिस पहुंची तो उसने दरवाजा तोड़ा। कमरे पर पड़े सेवानिवृत्त फौजी और उसकी पत्नी बेसुध थी। पुलिस ने दोनों को उठाकर सीधे अस्प्ताल दौड़ी, जहां पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार महिला की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस के अनुसार बारादरी थानाक्षेत्र में फाइक एन्क्लेव के जमील अहमद (70) ने रेहाना बी से दूसरी शादी की थी, जबकि पहली पत्नी की 15 वर्ष पहले मृत्यु हो गयी थी। रेहाना बी की बहन शबाना ने शनिवार रात बहन को फोन किया और कई बार प्रयास के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ। वह बहन के घर पहुंचीं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। इस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

 

सूचना मिलने पर बारादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमित पांडेय अन्य पुलिसकर्मियों के के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस जब दरवाजा खोलकर अंदर घर में दाखिल हुई तो बेडरूम में जमील अहमद और रेहाना बी बेसुध पड़े हुए थे और कमरे में गैस का एक छोटा सिलेंडर जल रहा था। पुलिस फौरन दोनों को अस्पताल लेकर गयी जहां चिकित्सकों ने रेहाना बी (45) को मृत घोषित कर दिया। जमील की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार चल रहा है। उधर, शबाना ने जमील पर उसकी बहन को परेशान करने का आरोप लगाया है। शबाना ने अपनी बहन की मौत के लिए जमील को जिम्मेदार ठहराया है। पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी और उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि कमरे में गैस सिलेंडर जलता मिला, जिससे प्रथम दृष्टया गैस के कारण दम घुटने से महिला की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। दोनों के मुंह से झाग भी निकल रहा था और उल्टी भी हुई थी।

इस खतरनाक हादसा से गरीब मुस्लिम परिवार को बचाने पर नागरिकों ने पुलिस विभाग का आभार माना तथा उनका वंदन और अभिनंदन किया है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार

मेडिकल की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार:डॉक्टर सिंह गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220 पटना। …

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामले में 7 कर्मचारी गिरफ्तार टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नासिक। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *