Breaking News

बीवी ने कहा कि शराब और मांसाहार पार्टी करने दोगे तभी साथ रहूंगी? अन्यथा तलाक चाहिए!

Advertisements

बीवी ने कहा कि शराब और मांसाहार पार्टी करने दोगे तभी साथ रहूंगी? अन्यथा तलाक चाहिए!

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

जयपुर । राजस्थान के बांसवाड़ा से अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी अपने पति को छोड़कर पीहर चली गई। अब वापस लौटने के लिए उसने शर्त रखी है कि जब उसे ससुराल में मांस और शराब मिलेगी तभी वह अपने ससुराल आएगी। अब पति ने अपनी पत्नी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

मध्यप्रदेश के जिला इंदौर की नेहा से बांसवाडा निवासी चिराग के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से शादी हूई थी। सुहागरात को विवाहिता धर्म पत्नि नेहा ने अपने पति चिराग से कहा कि मुझे मदिरा और मांसाहार भोजन बहुत पसंद है? जिसे लेकर दोनो पति और पत्नी में अनवन शुरु हो गई। मामला पुलिस थाना तक पंहुच गया।

 

पति चिराग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी इंदौर में नेहा नाम की लड़की से हुई। लड़की के घर वालों ने शादी के पहले दो लाख देने की बात कही। वह रुपए देने के बाद शादी हुई और शादी होने के तीन-चार दिन बाद ही नेहा को उसके पिता के साथ पीहर भेजा। वहां से लौट के बाद वह रात में छत पर जाकर किसी से बात कर रही थी। बताते हैं कि शाम 5 बजे पत्नि नेहा शराब खरीदने स्वयं मदिरालय पंहुच गई और शराब की बोतल खोलकर मदिरापान करने लगी?

 

जब चिराग ने उसे इस बारे में पूछा तो उसने बात को टाल दिया। एक दिन और नेहा शराब की दुकान पर गई और वहां शराब खरीद कर पीने लगी। जब यह बात चिराग और उसके घर वालों ने नेहा के परिवार को बताया तो उन्होंने मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद रक्षाबंधन पर नेहा अपने पीहर चली गई। और डेढ़ माह तक वापस नहीं लौटी। जब चिराग और परिवार के लोगों ने वापस ससुराल आने के लिए कहा तो उसने कहा कि उसे ससुराल में यदि शराब और मांस मिलेगा तो ही वह ससुराल लौटेगी। फिलहाल पुलिस मामले में दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच करेगी।

 

पुलिस बयान में नेहा ने बताया कि वह अपने कालेज लाइफ में अपनी अन्य सहेलियों के साथ मदिरापान और मांसाहार भोजन किया करती थी? शराब और मांस भोजन के बिना वह रह नहीं सकती है? उधर नेहा के पति चिराग ने अपनी सफाई मे बताया कि वह और उनका परिवार पूरी तरह विशुद्ध शाकाहार और निर्व्यसनी हैं? मध्यप्रदेश के इंदौर और राजस्थान के बांसवाडा मे इस अनोखी घटना को लेकर खासी चर्चा का विषय बना हुआ है?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अशोक खरात करायचा योनी पूजा : महिलांना द्यायचा मूत्र आणि वायग्रा

भोंदूबाबा अशोक खरात याचे अनेक काळे कारनामे दिवसेंदिवस समोर येत आहेत. ज्योतिषी सांगण्याच्या नावाखाली त्याने …

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट : उपजिल्हाधिकारी गोत्यात

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट भोंदू अशोक खरातच्या अटकेच्या अवघ्या तीन दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *