Breaking News

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय:पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बयान

Advertisements

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया तय:पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का बयान

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी सरकार के पक्ष में प्रचार करने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार महाराष्ट्र के विधान सभा चुनाव में बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। बीजेपी किसी भी कीमत में राज्य में जीत का परचम नहीं लहरा पाएगी।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में अगर किसी नेता की सर्वाधिक बड़ी भूमिका होगी, तो वे उद्धव ठाकरे हैं। UBT शिव सेना अध्यक्ष उद्धव बालासाहेब ठाकरे इस चुनाव में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। यह कहना अतिशोयक्ति नहीं होगा कि ठाकरे प्रदेश में जीत की रूपरेखा निर्धारित करेंगे।

मलिक ने आगे कहा, “भाजपा को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगने जा रहा है। भाजपा किसी भी कीमत पर जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। भाजपा को ना महज इस चुनाव में हार का मुंह देखना होगा, बल्कि इसका सफाया भी तय है। उद्धव ठाकरे इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे, तो ऐसे में मुझे नहीं लगता है कि किसी को किसी भी प्रकार से चिंता करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “मैंने महाविकास अघाड़ी सरकार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समर्थन देने का फैसला किया है। मैं आपको इस बार एमवीए के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए भी दिखूंगा।”

इससे पहले मलिक ने शनिवार को भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संबंध में दिए अपने बयान में कहा था कि यह चुनाव भाजपा के लिए ताबूत में आखिरी कील के बराबर होगा।

मलिक उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री उनसे मिलने पहुंचे थे। मातोश्री से निकलने के बाद पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान, उनसे कई सवाल किए गए, जिसका उन्होंने तसल्ली से जवाब भी दिया।

उनसे उद्धव ठाकरे से हुई बातचीत के संबंध में सवाल किए गए, तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया, महज इतना कहा कि इस बार भाजपा का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सफाया होने जा रहा है। भाजपा राज्य में हम सभी को अपने वजूद की लड़ाई से जद्दोजहद करती दिखेगी।

बता दें कि महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *