Breaking News

गर्ल्‍स हॉस्‍टल में रात को गुंडे खटखटाते हैं दरवाजे : घर लौटीं रहीं छात्राएं

Advertisements

गर्ल्‍स हॉस्‍टल में रात को गुंडे खटखटाते हैं दरवाजे : घर लौटीं रहीं छात्राएं

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

ग्रेटर नोएडा के कुमारी मायावती गवर्नमेंट गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राएं सुरक्षा के अभाव में हॉस्टल छोड़ने को विवश हो रही हैं। आधी रात को अज्ञात युवकों का एक समूह कैंपस में घुसकर और दरवाजे खटखटाते हैं।गर्ल कॉलेज में सुरक्षा गार्डों और हॉस्टल वॉर्डन की कमी है। हालकि जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

गत रविवार आधी रात के बाद कुछ युवा लोगों का एक समूह कैंपस में जबरन घुस गया था

इस घटना के बाद सोमवार को गवर्नमेंट गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस में काफी विरोध प्रदर्शन हुए

छात्राओं ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में ये लोग इस तरह बार-बार ऐसी घुसपैठ कर चुके हैं

ग्रेटर नोएडा के गर्ल्‍स हॉस्‍टल में आधी रात घुसे गुंडे, खटखटाते रहे दरवाजे के कारण लडकियां भयभीत हैं।परिणामस्वरूप पॉलिटेक्निक छात्राएं घर लौट रहीं हैं।

अयंतिका पाल, नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में कुमारी मायावती गवर्नमेंट गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज में 187 में से 172 छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ये अपने हॉस्टल छोड़कर घर लौट रहीं हैं। रविवार आधी रात के बाद कुछ युवा लोगों का एक समूह कैंपस में जबरन घुस गया था। इस घटना के बाद सोमवार को कैंपस में विरोध प्रदर्शन हुआ। छात्राओं ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पिछले एक हफ्ते में ये लोग इस तरह बार-बार ऐसी घुसपैठ कर चुके हैं। यदि इस प्रकरण की जांच-पड़ताल और दोषियों पर आव कार्रवाई नहीं हुई तो सभी छात्राएं हास्टल को छोड़कर वापस अपने घर चलीं जाएंगी। इस खबर से छात्राओं के अभिभावक बहुत ही चिंतित है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

सड़क हादसे में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की दर्दनाक मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

चोरी के शक में दो युवकों की जमकर पिटाई से मौत: जांच में जुटी पुलिस

चोरी के शक में दो युवकों की जमकर पिटाई से मौत: जांच में जुटी पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *