Breaking News
Oplus_131072

प्रियंका गांधी के शपथ लेते ही बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कसा तंज

Advertisements

प्रियंका गांधी के शपथ लेते ही बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कसा तंज

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली। वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए हाल में संपन्न उपचुनाव में सदन की सदस्य निर्वाचित हुई हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने सदन में नेता प्रतिपक्ष और अपने भाई राहुल गांधी का भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वहीं प्रियंका गांधी के शपथ के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने तंज कसते हुए कहा कि वायनाड से मुस्लिम लीग के नए सांसद ने शपथ ली।

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि वायनाड से मुस्लिम लीग की नई मेंबर ने शपथ ली। अमित मालवीय की ओर से कहा गया कि वायनाड संसदीय सीट के सात में से तीन विधानसभा क्षेत्र मुस्लिम बहुल जिले मलप्पुरम का हिस्सा हैं, जहां लगभग 70.24% (2011 की जनगणना के अनुसार, अब बहुत अधिक होनी चाहिए) मुस्लिम आबादी है।

अमित मालवीय ने वायनाड चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी के बयान और प्रियंका की उम्मीदवारी को लेकर निशाना साधा था। प्रियंका की नामांकन रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि अगर प्रियंका गांधी जीत भी जाती हैं तो वह यहां से अनाधिकारिक रूप से सांसद बने रहेंगे। इस पर अमित मालवीय ने कहा था कि राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच मतभेद की इससे ज्यादा खुली स्वीकारोक्ति नहीं हो सकती।

यह पहली बार है कि संसद में गांधी-नेहरू परिवार के तीन सदस्य होंगे। प्रियंका के भाई राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उनकी मां सोनिया गांधी राज्यसभा की सदस्य हैं। बीजेपी की ओर से प्रियंका गांधी के शपथ लेते ही उन पर जुबानी हमला शुरू हो गया है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन 

कैबिनेट मंत्री बावनकुळेके करकमलों “PM ई-बस” सेवा का उद्घाटन टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नागपुर। …

वह नेता कौन? अजित पवार हादसे में खलबली

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत के बाद 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *