Breaking News

विश्व हिंदू परिषद का बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ दो दिवसीय प्रदर्शन

Advertisements

विश्व हिंदू परिषद का बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ दो दिवसीय प्रदर्शन

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विहिप के राष्ट्रिय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दो दिवसीय प्रदर्शन करने की घोषणा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर कर विरोध प्रदर्शन के बारे में बताया है।

बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर इस्लामी जिहादी कट्टरपंथी तत्वों द्वारा किए जा रहे निरंतर हमले, उत्पीड़न, मंदिर की प्रतिमाओं के ध्वस्तीकरण, हिंदू संपत्तियों व जीवन मूल्यों पर आक्रमणों तथा पूज्य संतो की अकारण गिरफ्तारी आदि विषयों को लेकर विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल ने राज्य व्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है।

 

विहिप के राष्ट्रिय प्रवक्ता विनोद बंसल ने पोस्ट में लिखा कि, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर इस्लामी जिहादी कट्टरपंथी तत्वों द्वारा किए जा रहे निरंतर हमले, उत्पीड़न, मंदिर की प्रतिमाओं के ध्वस्तीकरण, हिंदू संपत्तियों व जीवन मूल्यों पर आक्रमणों तथा पूज्य संतो की अकारण गिरफ्तारी आदि विषयों को लेकर विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल आज व कल संपूर्ण भारत में विरोध प्रदर्शन करेंगे।’

उन्होंने आगे लिखा कि, ‘बांग्लादेश में सम्पूर्ण हिंदू समाज की सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु सभी भारत वंशियों व मानवीय जीवन मूल्यों में विश्वास रखने वाले जन समुदाय से आग्रह है कि वे इन प्रदर्शनों में आधिकारिक संख्या में स्थानीय स्तर पर सम्मिलित होकर अपना अपना योगदान सुनिश्चित करें। हिंदू हम सब एक हैं!!’

क्या है पूरा मामला ?

बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर इस्कॉन के वरिष्ठ सदस्य चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें ढाका एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने ढाका एयरपोर्ट से उन्हें उठाकर अज्ञात जगह ले गई है। दरअसल, 22 नवंबर को चिन्मय कृष्ण दास प्रभु ने बांग्लादेश के रंगपुर में हिंदू समुदाय के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया था। रैली में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों का विरोध किया गया था। माना जा रहा है कि इसी रैली के कारण उन पर यह कार्रवाई की गई।

चिन्मय कृष्ण दास प्रभु ने बांग्लादेश के मेहरपुर में इस्कॉन मंदिर पर हुए हमले के बाद मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि चटगांव में तीन मंदिर खतरे में हैं, लेकिन हिंदू और मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग मिलकर अब तक उन मंदिरों को बचाने में सफल हुए हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया था कि कई हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और भारत के पश्चिम बंगाल या त्रिपुरा के रास्ते पलायन कर रहे हैं।

वहीं, बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने हाल ही में एक हाई कोर्ट में हिन्दू धर्म के संगठन ISKCON को ‘कट्टरपंथी’ बताया है। उनका कहना है कि इस संगठन पर कार्रवाई पहले से ही चल रही है। यह बयान ISKCON के एक संत की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है। एक वकील ने बांग्लादेश हाई कोर्ट में याचिका दायर कर ISKCON पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।HC में दायर की गई याचिका में वकील ने ISKCON को देशद्रोही गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। वकील ने इस संदर्भ में मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कोर्ट से संगठन पर कार्रवाई की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश पुलिस और इस्लामी कट्टरपंथियों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां और पत्थर बरसाए, साथ ही गोलीबारी की घटना भी सामने आई। इस हमले में एक सरकारी वकील की मौत हो गई। बांग्लादेश पुलिस ने इसे हिन्दू प्रदर्शनकारियों का ही काम बताया, हालांकि हिन्दू संगठन ने इसका विरोध करते हुए कहा कि हमला मस्जिद से हुआ था, न कि उनके लोगों द्वारा।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित 

अमेरिकी आयोग अपनी रिपोर्ट में भारत कें धार्मिक स्वतंत्रता पर चिंतित   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

ट्रम्प पिसाळल्याने जगात भीती : इराणवर हल्ले मजा म्हणून करणार

अमेरिकेचे अध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प यांनी इराणच्या खर्ग बेटावर पुन्हा हल्ले चढविण्याची धमकी दिली असून, होर्मुझ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *