Breaking News

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से मचा कोहराम

Advertisements

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से मचा कोहराम

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक अनुभव हीन झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने के कारण एक युवक की मौत हो गई. मामले में ग्रामीण जनता-जनार्दन नागरिक बहुत हैरान परेशान और गुस्से में है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. आइए आपको पूरे मामले की जानकारी देते हैं. अनुभवहीन

झोलाछाप डॉक्टर के कारण युवक की गई जान

मध्यप्रदेश की उर्जाधानी सिंगरौली जिले में एक अनुभव हीन झोलाछाप डॉक्टर का मामला सामने आया है. इस डॉक्टर ने 46 वर्षीय व्यक्ति को गलत इंजेक्शन लगा दिया और उसकी मौत हो गई. मामले में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सैकड़ों ग्रामीण सिंगरौली एसपी के पास पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करने लगे. फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है और गांव के लोगों को समझाया गया है.

पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर की शिकायत करने परिजन थाना पहुंचे गए.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के कुडैनिया गांव निवासी 46 वर्षीय मनोज यादव की अचानक तबियत खराब हुई. जिसके बाद परिवार उन्हें गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने मनोज को गलत इंजेक्शन लगा दिया और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का गुस्सा डॉक्टर के ऊपर फूट पड़ा. थाने में परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दिए है.

पुलिस ने नहीं लिया एक्शन तो पहुंचे एसपी के पास

थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद देर रात परिजन गांव से करीब 100 किलोमीटर दूर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे. डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की. पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर एफआईआर दर्ज की जाएगी और झोलाछाप डॉक्टर की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.

नागरिकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. BJP MLA ने शिक्षा मंत्री से कहा-अभी करो घोषणा कि नकली और बोगस डाक्टर पर कार्रवाई की जाए. मृतक के

परिजनों का आरोप है कि गांव में ज्यादातर झोलाछाप डॉक्टर घूम रहे है. इनकी गलत ईलाज से मरीजों की मौत हो जाती है. इनपर स्वास्थ्य विभाग नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहा है. वहीं, गांव में बना प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र भी किसी काम का नहीं है, न कोई डॉक्टर आता है और न ही कभी लोगों को ईलाज मिल पाता है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अशोक खरात करायचा योनी पूजा : महिलांना द्यायचा मूत्र आणि वायग्रा

भोंदूबाबा अशोक खरात याचे अनेक काळे कारनामे दिवसेंदिवस समोर येत आहेत. ज्योतिषी सांगण्याच्या नावाखाली त्याने …

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट : उपजिल्हाधिकारी गोत्यात

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट भोंदू अशोक खरातच्या अटकेच्या अवघ्या तीन दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *