Breaking News

जातीय हिंसा में आग से धंधक रहा है मणिपुर : आगजनी की घटनाएं बढी

Advertisements

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर जातीय हिंसा से धधक रहा है। 50 दिनों से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन वहां जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तक 120 से ज्यादा लोगों की इस हिंसा में जान जा चुकी है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह मणिपुर का है, जिसमें एक महिला को पुलिसकर्मी का पीछा करते हुए दिखाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर पोस्ट किया है, जिसमें बिना कपड़े पहने एक महिला हाथ में डंडा लेकर पुलिसकर्मी को मारने की धमकी देकर खदेड रही है। इस वीडियो को मणिपुर की हालिया घटना से जोड़कर साझा किया गया है ये हाल है मणिपुर मे कितनी भयानक त्रासदी है। सड़क पर नग्न अवस्था में पुलिस का पीछा करती एक महिला का दृश्य देखते रोंगटे खडे हो जायेंगे। ये हमारे भारत को क्या हो रहा है? इस तरह के तमाम दावों के साथ इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं। हालांकि जब इस वीडियो की असलियत की पड़ताल करने के लिए जांच की गई तो पूरी घटना ही कुछ और निकली। बता दें कि यह घटना मई 2023 की है और यह वीडियो मणिपुर की नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के चंदौली की है, जहां नगर निगम चुनाव के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार सोनू किन्नर के ट्रांसजेंडर समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। यूपी की घटना को मणिपुर हिंसा से जोड़ा दरअसल, इसी से जुड़ा एक और वीडियो जब हमें मिला तो वीडियो के अंदर हमने लोगों को “सोनू किन्नर जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए सुना। वहीं 15 मई को ट्विटर पर जितेंद्र वर्मा नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को अपलोड किया गया था, जिसको आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। यूजर के बायो में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता लिखा हैं। किन्नरों ने किया था प्रदर्शन इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट में भी इस घटना के बारे में बताया गया है। 13 मई को एक न्यूज रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रांसजेंडर समुदाय को चुनाव के दौरान विरोध प्रदर्शन करते देखा गया। उन्होंने वोटों में धांधली का आरोप लगाया और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से उनकी झड़प हुई थी।उधर हैदराबाद में सांप्रदायिकता की साजिश! दूध में मिलावट का दो साल पुराना वीडियो वायरल ऐसे में साफ है कि वीडियो को गलत दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि एक नग्न महिला को मणिपुर में पुलिस कर्मियों का पीछा कर हुईं है दिखाई गई है।

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट …

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक.रिपोर्ट मुंबई. यूट्यूब, सोशल मीडिया पोर्टल, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *