Breaking News

गोहत्या बंद हो जाएगी,उस दिन धरती की समस्याएं खत्म : कोर्ट की टिप्पणी

Advertisements

एक अदालत ने महाराष्ट्र से मवेशियों को अवैध रूप से ले जाने के आरोप में एक 22 साल व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले में फैसला देते कहा कि जिस दिन गाय के खून की एक बूंद धरती पर नहीं गिरेगी। पृथ्वी की सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। गुजरात के तापी जिले के सत्र न्यायाधीश एस वी व्यास ने जिला न्यायालय में कहा कि धर्म गाय से पैदा होता है क्योंकि धर्म वृषभ के रूप में होता है, और गाय के पुत्र को वृषभ कहा जाता है। अदालत ने ये टिप्पणियां एक मोहम्मद आमीन आरिफ अंजुम के मामले में फैसला देने के दौरान कीं। मोहम्मद आमीन आरिफ अंजुम को जुलाई 2020 में एक ट्रक में 16 से अधिक गायों और बछड़ों को अवैध रूप से ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें भोजन या पानी की कोई सुविधा नहीं होने के कारण रस्सी से बांध दिया गया था।

Advertisements

 

कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Advertisements

कोर्ट फैसले सुनाते हुए कहा कि गाय सिर्फ पशु नहीं है, बल्कि यह मां है।इसलिए इसे मां का नाम दिया गया है। गाय के समान कोई भी कृतज्ञ नहीं है। गाय 68 करोड़ पवित्र स्थानों और 33 करोड़ देवताओं से संबंध है। जिस दिन गाय के रक्त की कोई बूंद पृथ्वी पर नहीं गिरेगी, पृथ्वी की सभी समस्याएं हल हो जाएंगी और पृथ्वी का कल्याण स्थापित हो जाएगा। कोर्ट ने दूसरी टिप्पणी में कहा कि आज के समय में जो समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, वे बढ़ते चिड़चिड़ेपन और गर्म मिजाज के कारण हैं। इसका एकमात्र कारण है गायों का वध है। जब तक इस पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई जाती है तब तक सात्विक जलवायु परिवर्तन का असर नहीं हो सकता है। कोर्ट ने कहा कि जहां गायें सुखी रहती हैं वहां, धन और संपत्ति प्राप्त होती है। जहां गायें दुखी रहती हैं, धन और संपत्ति दुखी रहती है और गायब हो जाती है। गाय रुद्र की मां, वसु की बेटी, अदितिपुत्रों की बहन है और ध्रुरूप अमृत का खजाना है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पती पेशाब मेरे शरीर पर फेंक देता था! IAS महिला अफसर की दर्दनाक कहाणी

सविता प्रधान IAS -दर्द,तकलीफ़ और इम्तिहानों की क़ैद से IAS तक का सफ़र तय करने …

प्रधानमंत्री जी की दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता है महिलाओं को 

प्रधानमंत्री जी की दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता है महिलाओं को   टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *