Breaking News

विश्वविद्यालय की 9 वी मंजिल से गिरकर इंजिनियर लडकी की मौत

Advertisements

विश्वविद्यालय की 9 वी मंजिल से गिरकर इंजिनियर लडकी की मौत

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात को 9वीं मंजिल से गिरने से लड़की की मौत हो गई। मृतक इंजिनियर लड़की की पहचान मेंगलुरु के धर्मस्थल के बलिहार की रहने वाली कु आकांक्षा पुत्री सुरेंद्र सिंधु देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कु आकांक्षा ने इसी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी. वह दिल्ली में पिछले 6 महीने से एयरोस्पेस इंजीनियर में काम कर रही थी। इसके बाद उसकी जापान में नौकरी लग गई थी। जहां पर जाने के लिए वह कुछ पढ़ाई के सर्टिफिकेट लेने के लिए वापस यूनिवर्सिटी आई थी। लेकिन वहां से परिवार को खबर मिली कि उसकी अचानक मौत हो गई है।

फगवाड़ा थाना सतरामपुरा के एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात को निजी यूनिवर्सिटी में लड़की के गिरने की सूचना मिली थी। यूनिवर्सिटी के प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था। लेकिन वहां पर पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लड़की दिल्ली में इंजिनियर की नौकरी करती थी वह यहां पर किसी काम से आई थी। नवमी मंजिल से गिरने से उसकी शनिवार रात को मौत हो गई। उन्होंने कहा कि परिवार को सूचना दे दी गई है। परिवार के पहुंचने पर उनके बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी. व्याप्त चर्चा के अनुसार अज्ञात कारणों से किसी प्रतिस्पर्धी लडके ने उसे विश्वविद्यालय की नौवीं मंजिल से गिराया होगा.बताते हैं कि आकांक्षा पढाई के अलावा अपने कार्यों में बहुत होशियार थी.उसके मरने की खबर से विश्वविद्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है.प्रकरण की संपूर्ण जांच-पड़ताल की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

साली बनकर लडकी की ‘सेक्सी’करतूत!

सावधान: लडकी की करतूत’साली’ बनकर बात कर रहा था ठग!   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *